फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cleanliness drive carried out in Rishi Apartment Society

Mohali News: ऋषि अपार्टमेंट सोसाइटी में अभियान चलाकर की सफाई

Thu, 25 Sep 2025 11:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:05 PM IST
सार

जीरकपुर में नगर परिषद और आईपीसीए ने ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान’ थीम पर सफाई अभियान आयोजित किया। इसमें निवासियों और कर्मचारियों ने कचरा इकट्ठा कर रिसाइकिलिंग केंद्रों को सौंपा। इस पहल से स्वच्छता के प्रति सामूहिक जागरूकता बढ़ी।

विज्ञापन
Cleanliness drive carried out in Rishi Apartment Society

विस्तार

जीरकपुर में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान’ का किया गया आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। नगर परिषद ने भारतीय प्रदूषण नियंत्रण संघ (आईपीसीए) के साथ मिलकर ऋषि अपार्टमेंट्स में स्वच्छता ही सेवा के नारे और एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान की थीम पर सफाई अभियान चलाया। नगर परिषद जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी परविंदर सिंह भट्टी के मार्गदर्शन में हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों, युवा समूहों और सफाई कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दाैरान प्लास्टिक, कागज, धातु और अन्य घरेलू व सार्वजनिक कचरे से भरी दो ट्रालियां एकत्रित की गईं। उनको प्रमाणित कर रिसाइकिलिंग केंद्रों को सौंपा गया। आईपीसीए की महाप्रबंधक डॉ. रीना चड्ढा ने कचरा प्रबंधन के लिए प्रतिभागियों को प्रेरित किया और कर्मचारियों की चुनौतियों और सुरक्षा उपायों पर चर्चा की। स्वच्छ भारत मिशन के प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर सुखविंदर सिंह देओल ने स्वयंसेवकों को दस्ताने, मास्क और स्वच्छता किट वितरित किए। उनके योगदान की सराहना की और शहर को अधिक स्वच्छ, अधिक टिकाऊ और हरित बनाने के लिए नियमित रूप से ऐसे अभियान आयोजित करने के अपने दृष्टिकोण को साझा किया। इस सफल पहल ने यह दर्शाया कि सामूहिक प्रयास और जिम्मेदारी की भावना से स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण स्थापित किया जा सकता है। आईपीसीए से शुभम, हरप्रीत, आंचल और अन्य सदस्य, ब्रांड एंबेसडर शिवानी, एडीसी कार्यालय से गुरजीत और जैस्मीन, नगर परिषद से सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज कुमार और स्वच्छ भारत मिशन की टीम उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed