फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cleaning workers staged a protest to demand their demands

Mohali News: सफाई कर्मचारियों ने मांगों के लिए किया रोष प्रदर्शन

Fri, 11 Jul 2025 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers staged a protest to demand their demands
कुराली। शहर के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए रोष प्रदर्शन किया और सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो उनकी जत्थेबंदी अन्य जत्थेबंदियों के साथ मिलकर संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस मौके सफाई कर्मचारियों ने सफाई का काम बंद रखा। यूनियन के नेता छांगा राम, विजय कुमार, शेखर कुमार और दिनेश कुमार व अन्य ने कहा कि वादे करने के बावजूद सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। इस कारण उन्हें काम छोड़कर संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। छांगा राम सहित अन्य ने सरकार से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार बकाया राशि और महंगाई भत्ते की बकाया किश्तें जारी करने, ठेका कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने तथा पुरानी पेंशन योजना लागू करने के अलावा कर्मचारी वर्ग की अन्य मांगों को तुरंत पूरा किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed