{"_id":"60c90d4f8ebc3e2d5a4b46b7","slug":"cleaning-staff-threw-garbage-at-the-gates-of-the-nagar-council-kurali-mohali-news-pkl4168158140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुराली : परिषद प्रधान और यूनियन के नेताओं के बीच हुआ विवाद, नगर परिषद के गेटों पर सफाई मुलाजिमों ने फेंका कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुराली : परिषद प्रधान और यूनियन के नेताओं के बीच हुआ विवाद, नगर परिषद के गेटों पर सफाई मुलाजिमों ने फेंका कूड़ा
विज्ञापन
कुराली। सफाई कर्मचारी यूनियन के नेताओं और परिषद प्रधान के बीच हुए विवाद के बाद सफाई कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों ने पहले परिषद कार्यालय के दोनों गेटों के आगे गंदगी के ढेर लगाए और फिर हड़ताल पर बैठकर नारेबाजी की।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से परेशान शहरवासियों के वफद ने नगर परिषद अधिकारियों को मांगपत्र सौंपा। राणा जसवीर राठौर, संजीव टंडन, दिनेश गौतम, जैलदार सतविंद्र सिंह, जगदीप कौर, भूपिंदर कौर, राज कमल और महमा सिंह आदि ने नगर परिषद प्रधान रणजीत सिंह जीती से दफ्तर में मुलाकात की।
प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों का कहना है कि प्रधान रणजीत सिंह जीती ने उनकी जत्थेबंदी के पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया है। यूनियन के उपप्रधान शिव कुमार मिंटू ने कहा कि वह शहरवासियों के वफद की उपस्थिति में परिषद प्रधान से बातचीत करने गए थे। परंतु रणजीत सिंह जीती ने उन्हें कमरे से बाहर जाने के लिए कह दिया। परिषद प्रधान ने पदाधिकारी होने के बावजूद उनकी बेइज्जती की है।
विज्ञापन
यूनियन के किसी भी पदाधिकारी की बेइज्जती को सहन नहीं किया जाएगा। जब तक नगर परिषद प्रधान माफी नहीं मांग लेते और उनकी मांगों को पूरा नहीं कर दिया जाता है तब तक हड़ताल जारी रहेगी। -अविनाश चंद्र, प्रधान, सफाई कर्मचारी यूनियन।
किसी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया गया है। पहले शहरवासियों की बात सुन रहे थे। बाद में यूनियन के पदाधिकारी की बात सुननी थी। किसी को दफ्तर से बाहर निकलने के लिए नहीं कहा गया है। -रणजीत सिंह जीती, प्रधान नगर परिषद कुराली।