फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   civic amenities

सिद्घू ने गांवों में बांटे विकास कार्यो के लिए ग्रांटों के चैक

Mon, 05 Aug 2019 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
civic amenities
गांव लांडरां की पंचायत को ग्रांट का चेक देते सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू। - फोटो : MOHALI
मोहाली। सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू ने रविवार को गांव सनेटा, रायपुर कलां और लांडरां का दौरा किया और विकास कार्यों के लिए पंचायतों को ग्रांटों के चेक बांटे। साथ ही स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन किया। गांवों में करवाए गए समागम में सिद्धू ने कहा कि गांवों में लिंक सड़कों को चौड़ा करने का काम चल रहा है और बरसात के बाद उन पर प्रीमिक्स डालकर सड़कों की नुहार बदल दी जाएगी। अगर किसी गांव की लिंक सड़क की हालत बुरी है तो मामला उनके ध्यान में लाया जाए। उन्होंने गांव के लोगों को सरकारी स्कीमों का लाभ लेने के लिए नीले कार्ड, लेबर कार्ड और हरेक सेहत बीमा स्कीम का कार्ड बनवाने को कहा। सेहत मंत्री ने कहा कि सेहत बीमा योजना के घेरे में आने वाले व्यक्तियों का पांच लाख तक का इलाज कैशलेस होगा, जो किसी भी अस्पताल से करवाया जा सकेगा।
विज्ञापन

मंत्री ने गांव सनेटा की पंचायत को तीन लाख रुपये का चेक स्ट्रीट लाइटों के लिए दिया। गांव लांडरां की पंचायत को छप्पड़ के पानी की निकासी के लिए 13.50 लाख और अन्य कामों के लिए 5 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस मौके पर मंत्री के राजनीतिक सचिव हरकेश चंद शर्मा मछली कलां, जिला परिषद मेंबर ठेकेदार मोहन सिंह बठलाना, हरचरन सिंह गिल सरपंच लांडरां, चौधरी भक्त राम सरपंच सनेटा, रिशीपाल पूर्व सरपंच सनेटा, हरनेक सिंह नेकी, जसवीर सिंह सरपंच रायपुर कलां, करमजीत कौर रायपुर कलां मेंबर ब्लाक समिति, राजिंदर सिंह रायपुर कलां, दिलबाग सिंह नंबरदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed