{"_id":"5e0e46288ebc3e87fc6b9173","slug":"christian-community-expressed-anger-by-taking-out-candle-march-mohali-news-pkl3618813145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसाई समुदाय के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसाई समुदाय के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर जताया रोष
विज्ञापन
मनीमाजरा। एक टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले पवित्र ग्रंथ बाइबिल पर कुछ फिल्मी कलाकारों की ओर से आपत्तिजनक शब्द बोलने के विरोध में ईसाई समुदाय के लोग वीरवार को सड़कों पर उतर आए। इन लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर जल्द ही ऐसे कलाकारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह कैंडल मार्च सेक्टर-18 के सीएनआई क्राइस्ट चर्च परिसर से शाम 5 बजे शुरू हुआ। यहां से कैंडल मार्च शुरू करके लोग सेक्टर-17 में पहुंचे। इस मौके पर सभी ने ग्रंथ को लेकर फिल्मी कलाकारों के रवैये के खिलाफ विरोध जताकर रोष प्रकट किया। यहां पर मौली कांप्लेक्स में बनी एबेनेजर पेंटिकोस्टल चर्च के प्रेसिडेंट पास्टर रॉबर्ट विलियम ने कहा कि हास्य कलाकार भारती सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और फराह खान की ओर से पवित्र ग्रंथ बाइबल में लिखे शब्द हाल्लेलुय्याह का मजाक उड़ाना गलत है। ईसाई समुदाय इसका पुरजोर विरोध करता है।
इस कैंडल मार्च में क्राइस्ट चर्च सेक्टर-18 के पादरी डेंजल प्यूपल, पीजीआई चर्च के पादरी राजीव मसीह, मोहाली चर्च के पादरी जोजफ विलियम और एडबिन मसीह, खरड़ के पादरी मक्खन मसीह और इनके अलावा चर्च के प्रतिनिधि अनिल मसीह, सनी बाबा, कमल राजू, प्रकाश मसीह, गुरदेव सिंह, स्टीफन मट्टू आदि शामिल थे। इस कैंडल मार्च में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने भी हिस्सा लिया।