फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Children were taken for Kanjak pujan, atmosphere became tense due to rumour of theft

Mohali News: कंजक पूजन के लिए ले गए बच्चे, चोरी की अफवाह से माहौल हुआ तनावपूर्ण

Sun, 06 Apr 2025 12:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Children were taken for Kanjak pujan, atmosphere became tense due to rumour of theft
बच्चों से मिलते परिजन। संवाद 
जीरकपुर। हाई ग्राउंड रोड पर बने 20 अस्थाई क्वार्टरों से दो बच्चों के शनिवार सुबह चोरी होने की अफवाह से माहौल तनावपूर्ण हो गया। अफरा-तफरी के आलम में मामला पुलिस तक पहुंच गया। एक घंटे के घटनाक्रम में बच्चों की मां घबराहट के कारण दो बार बेहोश भी हो गईं। कुछ घंटों पर माहौल तब शांत हुआ जब बच्चे लौट आए। असल में बच्चों को कंजक पूजन के लिए एक महिला कार में बैठाकर ले गई थी। इसी दौरान किसी ने अफवाह फैला दी कि बच्चे चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन


अष्टमी पर कई घरों में कंजक पूजन का कार्यक्रम था। इस वजह से दो व्यक्ति और एक महिला इन अस्थाई क्वार्टर्स के बाहर खेल रहे बच्चों के पास आए। उन्होंने कंजक पूजन के लिए वहां से दो बच्चों (एक 6 वर्ष का लड़का और एक 8 वर्ष की लड़की) को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। वे इनको त्रिशला सिटी ले गए, क्योंकि उन्होंने कंजक पूजन वहीं करना था। यह बात उन्होंने यहां लोगों को भी बताई। जैसे ही गाड़ी वहां से चली तो वह त्रिशला सिटी में नहीं मुड़ी बल्कि सीधी पटियाला हाईवे की तरफ जाने लगी। ऐसे में वहां किसी ने शोर मचा दिया कि वह लोग बच्चों को उठाकर ले गए हैं।
विज्ञापन

एक ने 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे वे लोग उसी जगह पर बच्चों को उतारने आ गए जहां से उन्होंने बच्चों को बैठाया था। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को इन कार सवार लोगों के बारे में बताया तो पुलिस ने रोककर उनसे पूछताछ की। पुलिस के अनुसार यह सारा घटनाक्रम गलतफहमी की वजह से हुआ। एक घंटे के बाद अपने बच्चों को अपनी आंखों के सामने पाकर उसने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed