फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Children from Jhanjeri, Mansa and Fazilka have become art stars.

Mohali News: झंझेड़ी, मानसा और फाजिल्का के नौनिहाल बने कला के सितारे

Fri, 31 Oct 2025 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Children from Jhanjeri, Mansa and Fazilka have become art stars.
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कैंपस में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025 में इस बार विद्यार्थियों की कला, रंग और रचनात्मकता का जादू छाया रहा। सबसे ज्यादा वाहवाही सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झंझेड़ी की टीम ने लूटी, जिसने क्षेत्रीय लोक नृत्य (रीजनल फोक डांस) में पहला स्थान हासिल किया। जिला मानसा ने थिएटर (ग्रुप प्ले) में अपनी सशक्त प्रस्तुति से पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि फाजिल्का जिले ने विजुअल आर्ट्स (3डी स्कल्प्चर) और लोक खिलौने व हस्तशिल्प वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरी जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पटियाला जिले के कलाकारों ने भी इस बार राज्य स्तर पर धमक छोड़ी। सनौर के पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने ट्रेडिशनल स्टोरीटेलिंग में प्रथम स्थान पाया, जबकि स्कूल ऑफ एमिनेंस, फीलखाना ने ऑर्केस्ट्रा में अव्वल रहकर सबका ध्यान खींचा।
विज्ञापन

विनयपाल (पटियाला) ने विजुअल आर्ट्स (2डी पेंटिंग) में अपनी कलाकृति से निर्णायकों को प्रभावित किया, वहीं सुखजिंदर सिंह (डीएवी स्कूल, बटाला) ने शास्त्रीय गायन में प्रथम स्थान पाकर संगीत विधा में पंजाब को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता विद्यार्थी राष्ट्रीय कला उत्सव में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंग
इन सभी विजेताओं को निदेशक स्कूल शिक्षा गुरिंदर सिंह सोढ़ी और डिप्टी एसपीडी गुरमीत कौर ने पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। विजेता विद्यार्थी अब राष्ट्रीय कला उत्सव 2025 में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे अरविंद कुमार एमके, महानिदेशक स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब ने किया। कुल बारह उप-श्रेणियों और छह प्रमुख कला विधाओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में तनजीत कौर, मनोज कुमार, राजेश भारद्वाज, बलविंदर कौर, सुशील नाथ, बलप्रीत कौर, अमृतजीत सिंह, जसविंदर सिंह और राजिंदर सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed