फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cheating of Rs 14 lakh on the pretext of selling flat, case registered against four

Mohali News: फ्लैट बेचने का झांसा देकर 14 लाख की ठगी, चार पर केस दर्ज

Mon, 23 Oct 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 14 lakh on the pretext of selling flat, case registered against four
खरड़। फ्लैट बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से चार लोगों ने 14 लाख रुपये की ठगी की है। सदर खरड़ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान जरनैल सिंह बाजवा, बलदेव सिंह, सुखविंदर सिंह और भूपिंदर सिंह सभी वासी बाजवा डेवेलपर्स कंपनी के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता साधु सिंह वासी सेक्टर-70 ने बताया कि वह सेक्टर-123 खरड़ में एक फ्लैट खरीदने के सिलसिले में उक्त आरोपियों से मिला था। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग तारीख पर उससे 14 लाख रुपये ले लिए और जब उसने फ्लैट के बारे में पूछा तो उसे आश्वासन देते रहे, लेकिन फ्लैट नहीं दिया। इससे परेशान होकर उसने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। इसकी जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने की। इसके बाद जांच की रिपोर्ट डीएसपी (स्पेशल) और एसपी (ट्रैफिक) के पास भेजी गई और डीए लीगल से सलाह लेकर एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने केस दर्ज करने के लिए आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed