{"_id":"621bd53bcddd33068f3dc8eb","slug":"cheated-lakhs-of-rupees-neither-sent-abroad-nor-returned-the-money-mohali-news-pkl4432857144","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये ठगे, न विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों रुपये ठगे, न विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 स्थित इमिग्रेशन कंपनी ने एक युवती से विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए और इसके बाद न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसकी रकम लौटाई है। पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत जिला पुलिस एसएसपी को दे दी है। इसके बाद पुलिस ने शिकायत की पड़ताल करने के बाद पहले बेस्ट करियर कंपनी से बाद में नाम बदलकर कंपनी का नाम रखा गया सक्षम कंसल्टेंसी की दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित इमिग्रेशन एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह, जसनूर कौर, गुरजोत कौर और अजय शर्मा के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। इस मामले की पुष्टि फेज-11 पुलिस थाने के प्रभारी गगनदीप सिंह ने की है।
एसएसपी को दी शिकायत में नवांशहर की रहने वाले राजविंदर कौर ने बताया कि उसने परिवार की सहमति पर विदेश में जाकर सैटल होने का फैसला किया था। इसके बाद 2019 में फेज-3बी2 में बेस्ट करियर (अब सक्षम कंसल्टेंसी) नामक इमिग्रेशन कंपनी से विज्ञापन के जरिये उसका संपर्क हुआ। कंपनी के ऑफिस में जसनूर कौर, गुरजोत कौर से मुलाकात हुई तो उन्होंने वर्क परमिट के साथ कनाडा में भेजने का भरोसा दिया और इसके लिए पहले दो बार 25630 और 25630 रुपये जमा करवा लिए। जबकि इसके ठीक 25 दिन के बाद 3,49,900 और फिर 3,49,900 रुपये जसनूर और गुरजोत कौर ने जमा करवा लिए। इसके बाद कहा गया कि उसकी फाइल भेज दी गई है और इंतजार करें। करीब साढ़े 7 लाख रुपये की रकम जमा करवाने के बाद जब काफी समय बीतने के बाद विदेश भेजने को लेकर पूछा तो कंपनी से कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसका फोन तक उठाना बंद कर दिया गश। इसके बाद जब राजविंदर कौर ने अपने पैसे वापस लेने का दबाव बनाया तो कुल साढ़े सात लाख रुपये में से 4,60,000 रुपये वापस दे दिए। इसके बाद बाकी की रकम जनवरी 2022 में देने का भरोसा दिया गया था। लेकिन आज तक उसकी बकाया रकम वापस नहीं की गई। शिकायतकर्ता राजविंदर कौर की शिकायत पर पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित इमिग्रेशन एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।