फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cheated a patient of Rs 3500 by pretending to be a doctor in Civil Hospital

Mohali News: सिविल अस्पताल में खुद को डाॅक्टर बताकर मरीज से 3500 रुपये ठगे

Fri, 07 Feb 2025 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Cheated a patient of Rs 3500 by pretending to be a doctor in Civil Hospital
मोहाली। फेज-6 के सिविल अस्पताल में एक और मरीज को ठगने का मामला सामने आया है। इस बार भी ठगी उसी ठग ने की है जो कि छह माह पहले सिविल अस्पताल में आकर खुद को डॉक्टर बताकर एक बुजुर्ग से 20 हजार रुपये ठगकर ले गया था। इसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज में हुई है। इस बार भी ठग ने उसी तरीके से एक अन्य बुजुर्ग से 3500 रुपये ठग लिए हैं। शिकायतकर्ता बुजुर्ग जसवीर सिंह निवासी चमकौर साहिब ने सिविल अस्पताल के एसएमओ और फेज-6 की पुलिस चौकी में शिकायत दे दी है। अस्पताल प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि दोनों बार एक ही आरोपी ने ठगी की है।
विज्ञापन


डॉक्टर बताकर कहा- मुझे बड़े नोटों की जरूरत, आप बदले में छोटे नोट ले लो
बुजुर्ग जसवीर सिंह ने बताया कि वह सुबह अस्पताल में चेकअप करवाने पहुंचे थे। ओपीडी की पर्ची कटवाई और डॉक्टर को दिखाने अंदर जा रहे थे तो रास्ते में आरोपी ठग मिल गया और उसकी पर्ची देखकर कहा कि वह डाॅक्टर है और वो ही चेकअप करेगा। उसने कहा कि आपके पास बड़े नोट हैं तो उसे दे दो और बदले में छोटे नोट ले लो। इस पर जसवीर ने उसे जेब से पांच-पांच सौ के सात नोट दे दिए। नोट लेकर ठग ने उसे डाॅक्टर के कमरे में बैठाया और वहां से बोल कर गया कि वह दो मिनट में आ रहा है। जब काफी देर तक वह नहीं आया तो जसवीर सिंह को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। इसके बाद उन्होंने एसएमओ को शिकायत दी तो सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। हैरानी है कि वारदात के छह महीने बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। प्रबंधन ने सीसीटीवी कैमरे से ठग की फोटो लेकर पूरे अस्पताल में पोस्टर बनाकर चिपका दी है कि यह ठग दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed