फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   chatbir zoo buzzed with tourists in clear weather

साफ मौसम में पयर्टकों से गुलजार हुआ छतबीड़ चिड़ियाघर

Fri, 03 Jan 2020 01:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
chatbir zoo buzzed with tourists in clear weather
छतबीड़ जू में घूमते पर्यटक। फोटो कर्मचंद - फोटो : MOHALI
जीरकपुर। नए साल के दूसरे दिन धूप निकलने पर लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ छतबीड़ जू में जानवरों को देखने पहुंचे और पूरे दिन मस्ती की। जू में पहुंचने वाले कई पर्यटक अपने बच्चों को प्रैम में लेकर घूम रहे थे तो कई अपने कंधों पर बैठाकर चलते नजर आए।
विज्ञापन

वीरवार को छतबीड़ जू का नजारा देखकर ऐसा लग रहा था कि पैरेंट्स अपने बच्चों को मेला दिखाने लाए हैं। सुबह 10 बजे के बाद टिकट लेने के लिए टिकट खिड़की के सामने लोगों की लाइन लग गई थी। लोगों की संख्या अधिक होने पर कई टिकट खिड़कियों से लोगों को टिकटें दी गईं। जू डायरेक्टर ने बताया कि वीरवार को बड़ी गिनती में दर्शक आए हैं। ।
विज्ञापन

लॉयन सफारी के लिए लाइनों में लगे लोग
छतबीड़ जू में आने वाले दर्शकों में से अधिकतर दर्शक लॉयन सफारी में खुले घूम रहे शेरों को देखने के लिए आए थे। जू के लॉयन सफारी के टिकट घर में पर्यटकों की लंबी लाइन लगी थी। वहीं बस में लॉयन सफारी तक जाने के लिए भी लोगों की लंबी लाइन लगी थी। अगर जू में आने वाले दर्शकों की संख्या की बात करें तो सिर्फ लॉयन सफारी देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या करीब 60 फीसदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed