फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Changed debit card and withdrew Rs 1.25 lakh, case registered

Mohali News: डेबिट कार्ड बदल सवा लाख रुपये निकाले, केस दर्ज

Fri, 03 May 2024 05:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Changed debit card and withdrew Rs 1.25 lakh, case registered
लालड़ू। सैनी मार्केट के पास एक एटीएम बूथ से पैसे निकालने गए एक व्यक्ति का एक शातिर ने कार्ड बदल लिया और सवा लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित बलबीर सिंह निवासी सरदारपुरा कॉलोनी ने पुलिस को शिकायत दे दी है। उन्होेंने एसएसपी से भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बलबीर सिंह ने बताया कि उनका खाता लालड़ू में एक सरकारी बैंक में है और वह 21 अप्रैल को सैनी मार्केट के पास बैंक के एक एटीएम बूथ से पैसे निकालने गए थे। यहां पहले से ही एक व्यक्ति मौजूद था और उसने अपना डेबिट कार्ड उक्त व्यक्ति को मशीन में डालने के लिए कहा और जब उसने कार्ड मशीन में डाला और कहा कि अपना पिन डालो, जैसे ही उन्होंने पिन डाला तो एटीएम में सायरन बज गया। वहां मौजूद व्यक्ति ने उसे और उसकी पत्नी को बाहर जाने के लिए बोला। उसने अपना कार्ड ले लिया और बिना पैसे निकाले बाहर आ गया। जब उसने घर जाकर डेबिट कार्ड देखा तो वह बदला हुआ था। उन्होंने बताया कि जब तक उन्होंने अपना डेबिट कार्ड ब्लॉक करवाया उनके खाते से सवा लाख रुपये निकाल लिए गए थे। उन्होंने एसएसपी से एटीएम बूथ की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर शातिर की पहचान कर अपने रुपये वापस दिलवाने की शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed