फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chandigarh Road, Avoid, Gone Delhi, Mohali

अब चंडीगढ़ जाए बिना ही पहुंचेंगे दिल्ली

Tue, 08 Mar 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 08 Mar 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Road, Avoid, Gone Delhi, Mohali
जाम - फोटो : अमर उजाला
अब विभिन्न राज्यों से आने वाले लोगों को जीकरपुर, अंबाला या दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि लोग मोहाली से होते हुए सीधे जीरकपुर पहुंचेंगे। यह संभव हुआ है फेज-आठ स्थित इंडस्ट्रियल एरिया से खरड़ एनएच-21 तक बनाए गए एयरपोर्ट रोड के शुरू होने से।
विज्ञापन


इससे जहां उनका समय भी बचेगा। वहीं, जेब पर भी बोझ कम पड़ेगा। वहीं, इस रोड के बनने से जहां चंडीगढ़ में सड़क हादसों पर रोक लगेगी। जल्दी ही इसका औपचारिक शुुभारंभ किया जाएगा।  जानकारी के मुताबिक खरड़ से फेज-आठ इंडस्ट्रियल तक बनाए गए रोड पर गमाडा ने विदेशों की तर्ज पर रोड सेफ्टी सिस्टम व अन्य सुविधाएं विकसित की हैं।
विज्ञापन


वहीं रोड पर लाइटिंग का काम आखिरी चरण में चल रहा है। इतना ही नहीं रोड पर पहले से ही स्पीड लीमिट तय कर दी है। ताकि बाद में लोगों किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो। साथ ही लोगों को भी इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है। वहीं खरड़ के पास जहां रोड सीधे नेशनल हाईवे को काटती है। वहां अभी तक सीधे उसे सड़क नहीं जोड़ा गया है। वहां बोर्ड लगाकर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा रहा है। ट्रैफिक को स्लिप रोड से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे मंहगी जमीन पर बना रोड
फेज-आठ इंडस्ट्रियल एरिया से लेकर एनएच-21 तक बना एयरपोर्ट रोड शहर का सबसे मंहगा रोड है। इसके लिए जमीन एक्वायर करने को गमाडा को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। बाद में गमाडा ने रोड के लिए प्रति एकड़ 2.25 करोड़ चुकाए थे।


दिल्ली की तर्ज पर कनाट प्लाजा बनेगा
उक्त रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-आठ से थोड़ा आगे चलने पर जल्द ही लोगों को एक नया शापिंग मॉल मिलने जा रहा है। एक प्राइवेट कंपनी ने कनाट प्लाजा के नाम से वहां मॉल बनाने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा कई रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसायटी भी उक्त इलाके में बस रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed