फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chandigarh Police employee named in attempt to murder case arrested

Mohali News: हत्या के प्रयास के मामले में नामजद चंडीगढ़ पुलिस का मुलाजिम गिरफ्तार

Thu, 18 Jan 2024 06:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 18 Jan 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Police employee named in attempt to murder case arrested
सह-आरोपी फौजी मंदीप सिंह फरार, दाना-पानी रेस्टोरेंट में हुई थी मोहाली-चंडीगढ़ पुलिस मुलाजिमों की हाथापाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। फेज-3बी2 में दाना पानी रेस्टोरेंट के कारिंदों और पीसीआर मुलाजिम रमन पर हमला करने के आरोप में मटौर पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस के ईओ विंग में तैनात मुलाजिम खुशदीप और उसके सह-आरोपी फौजी दोस्त मंदीप सिंह पर इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया था। मामले में मटौर पुलिस ने आरोपी खुशदीप को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फौजी दोस्त फरार है।
एसएचओ मटौर गब्बर सिंह ने बताया कि खुशदीप को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया था। वह तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है। पहले चंडीगढ़ पुलिस के मुलाजिम खुशदीप व फौजी मंदीप सिंह ने दाना पानी रेस्टोरेंट के कारिंदों व पीसीआर मुलाजिम रमन पर उन्हें पीटने के आरोप लगाए थे। हमले में चंडीगढ़ पुलिस के मुलाजिम खुशदीप का आरोप था कि उसे पीसीआर मुलाजिम ने इतनी बुरी तरह से पीटा की उसका दांत टूट गया था और सिर पर पांच टांके लगे थे। हमले से इन्कार करते हुए मोहाली के पीसीआर मुलाजिम रमन ने कहा था कि खुशदीप को थाने ले जाते समय उसने भागने का प्रयास किया और गाड़ी से छलांग लगा दी थी, इस कारण वह घायल हुआ था।
विज्ञापन

यह है मामला

यह वारदात 11 जनवरी रात साढ़े 11 बजे 3बी2 मार्केट में दाना पानी रेस्टोरेंट की है। खुशदीप ने आरोप लगाया था कि वह अपने साथी फौजी मंदीप सिंह व एक अन्य के साथ फेज-3बी2 मार्केट में दाना पानी रेस्टोरेंट पर खाना खाने आया था। सेना के जवान मंदीप सिंह की ड्यूटी लेह लद्दाख पर है। फौजी मंदीप सिंह को पेट की समस्या चल रही है, इस कारण उनका पाचन सिस्टम खराब है। उसने बताया कि बिल देते समय मंदीप सिंह ने उल्टी कर दी थी, जिस पर रेस्टोरेंट के कारिंदों ने उसे उल्टी साफ करने को कहा। उन्होंने उल्टी का हर्जाना भरने की बात कही थी लेकिन वह नहीं माने। खुशदीप ने बताया कि इसी बीच फौजी मंदीप की तबीयत खराब हुई तो वह रेस्टोरेंट से बाहर चला गया। जब उसे बुलाने गया तो रेस्टोरेंट के कारिंदों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच उन्होंने फोन कर पीसीआर मुलाजिम रमन को भी बुला लिया। रमन उन्हें मटौर थाने ले रहा था तो रास्ते में गाड़ी रोककर उसने साथियों के साथ उसे दोबारा पीटा। उसे इतनी बुरी तरह पीटा कि दांत टूट गया और सिर पर पांच टांके लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed