फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Challan issued to more than 15 drivers

Mohali News: 15 से अधिक वाहन चालकों के काटे चालान

Wed, 25 Sep 2024 05:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Challan issued to more than 15 drivers
मोहाली। शहर में बदहाल होती ट्रैफिक व्यवस्था के मद्देनजर मंगलवार को ट्रैफिक विंग के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी की अगुवाई में डीसी दफ्तर के सामने मुख्य सड़क पर विशेष अभियान चलाया गया। ट्रैफिक जोन-2 पुलिस टीम ने ओवरस्पीड का नाका लगाया और तेज रफ्तार से आ रहे वाहनों की स्पीड चेक कर चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने कुल 15 से अधिक वाहन चालकों के चालान काटे। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने लोगों को जागरूक भी किया। इस अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस के अन्य मुलाजिम भी मौजूद रहे। इसके साथ ट्रैफिक पुलिस ने शहर के सभी मुख्य चौक पर गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों के चालान भी काटे।
विज्ञापन




ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर शहर के सभी प्रमुख चौक पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडेड बड़े वाहन, ड्रंकन ड्राइव, ओवरस्पीड और तीन सवारियों वाले दोपहिया के चालान किए गए। इसके साथ कई लोगों को पुलिस ने चेतावनी देकर भी छोड़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस लोगों को समय-समय पर जागरूक कर रही है। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों के चालान भी काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में होने वाले हादसों को रोकने के लिए हमें अपने वाहनों को धीमी गति से चलाना चाहिए, ताकि हमें किसी भी हादसे का शिकार न होने के साथ-साथ पुलिस की कार्रवाई का शिकार न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed