{"_id":"673fb0b0948123ce4508d4b4","slug":"challan-issued-for-bike-car-number-was-used-now-case-registered-for-traveling-with-fake-number-mohali-news-c-71-1-mli1004-122194-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बाइक का चालान काटा, लगाया था कार का नंबर, अब जाली नंबर लगाकर घूमने का भी केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बाइक का चालान काटा, लगाया था कार का नंबर, अब जाली नंबर लगाकर घूमने का भी केस दर्ज
विज्ञापन
जीरकपुर। ट्रैफिक पुलिस ने नाभा साहिब चौक के नजदीक गलत साइड से आ रहे एक मोटरसाइकल का चालान काट कर ई चालान के जरिए मालिक के नंबर पर भेज दिया। लेकिन बाद में पता चला के जिस नंबर का चालान काटा गया है वह मोटरसाइकल का नही बल्कि मोहाली नंबर की एक जेन कार का था। जिसे मोटरसाइकिल चालक बाइक लगाकर घूम रहा था।
कार मालिक अरविंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी के उसके मोबाइल नंबर पर उसकी जैन का ई चालान जो आया है, उसकी कार उस समय वहां मौजूद नही थी। उसकी जेन कार पर भारत सरकार द्वारा मंजूर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी हुई है जबकि मोटरसाइकल की नंबर प्लेट सिंपल है। उन्होंने बताया की चालान के दौरा हुई वीडियो ग्राफी में कार की बजाय मोटरसाइकल दिखाई दे रहा है। पुलिस ने जांच के बाद जाली नंबर लगाकर घूम रहे अज्ञात चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4), 336(2), 337, 338, 336(3), 340(2) के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।