फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   CGC Jhanjeri cancels agreement with Turkey-Azerbaijan universities

Mohali News: सीजीसी झंजेड़ी ने तुर्किये-अजरबैजान विश्वविद्यालयों से किया समझाैता रद्द

Thu, 05 Jun 2025 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
CGC Jhanjeri cancels agreement with Turkey-Azerbaijan universities
मोहाली। चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ काॅलेजिस (सीजीसी), झंजेड़ी ने तुर्किये और अजरबैजान के विश्वविद्यालयों के साथ अपने सभी अकादमिक समझौते/करार तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं।
विज्ञापन

यह फैसला दोनों देशों की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का समर्थन करने के विरोध में लिया गया है।
सीजीसी झंजेड़ी के प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि इस निर्णय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक सहयोग से दूरी बनाना नहीं है, बल्कि यह एक मजबूत राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित करना है। संस्थान के अनुसार, जब हमारे सैनिक देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं, तो एक शैक्षणिक संस्था के रूप में हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उनके साथ खड़े हों।
विज्ञापन

रद्द किए गए समझौतों में छात्र और फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम, संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं और अन्य शैक्षणिक सहयोग शामिल थे। अब इन सभी गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजीसी झंजेड़ी ने छात्रों से भी अपील की है कि वे उच्च शिक्षा के लिए उन देशों का चुनाव करें जो भारत के सामरिक और कूटनीतिक मूल्यों को साझा करते हैं और हमारे देश के प्रति समर्थन दर्शाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed