फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   CBT pipeline sunk, pits somewhere and water filled on the roads

Mohali News: सीबीटी पाइप लाइन धंसी, कहीं हुए गड्ढे तो कहीं सड़कों पर भरा पानी

Mon, 24 Jul 2023 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
CBT pipeline sunk, pits somewhere and water filled on the roads
पंचकूला। नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही और सीबीटी पाइप लाइन की देखरेख सही तरीके से नहीं किए जाने का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। शहर में कई जगह सीबीटी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे कहीं गड्ढे हो गए हैं तो कहीं सड़कों पर पानी भर गया है। अधिकारियों को बार-बार इस बारे में अवगत कराए जाने के बावजूद इनकी मरम्मत नहीं की जा रही है। सेक्टर-4, सेक्टर-16 और सेक्टर-21 में लोगों को इस तरह की परेशानी पेश आ रही है। मकान नंबर-1318, सेक्टर-21 निवासी भीमराज गोयल ने बताया कि कुछ महीने पहले उनके मकान के सामने सीबीटी लाइन धंस गई थी। उनके घर से बाहर निकलने का रास्ता भी नहीं बचा था। तब काफी मिन्नतें करवाने के बाद नगर निगम ने वहां मरम्मत तो करा दी, मगर अभी भी वहां पर लीकेज है। हर समय सड़क पर पानी भरा रहता है। सीबीटी लाइन की मरम्मत के लिए तोड़ी गई सड़क का निर्माण भी नहीं किया गया। इस बारे में नगर निगम को कई बार शिकायत दी गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-16 निवासी सुभाष पपनेजा ने बताया कि सेक्टर में मकान नंबर 780 की दीवार के साथ और मकान नंबर 426 के सामने सीबीटी लाइन टूटी हुई है। इसकी शिकायत 14 जुलाई को नगर निगम के शिकायत केंद्र और संबंधित पार्षद को दी थी। मगर आज तक उसका कोई सुधार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सीबीटी लाइन 780 से आगे बंद है, उसको खोला जाए। जो नई सीबीटी पाइप लाइन डाली गई है, उसको पुरानी के साथ जोड़ा जाए। सीबीटी लाइन फटने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे जलभराव होता है और सड़कें भी टूटती हैं।
विज्ञापन



मकान के आगे बना बड़ा गड्ढा
सेक्टर-4 में मकान नंबर-1577 के पास सीबीटी लाइन टूटने से बहुत बड़ा गड्ढ़ा बन गया है। गड्ढ़ा इतना बड़ा है कि दोपहिया वाहन इसके अंदर समा जाए। इतना ही नहीं इतना बड़ा गड्ढ़ा बनने से मकानों की नींव हिलने का भी डर बन गया है। रोज हजारों की संख्या में लोग यहां से गुजरते हैं। यहां हर समय हादसा होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोड गली को कर दिया ब्लॉक
सेक्टर-21 निवासी भीमराज गाेयल ने बताया कि उनके मकान के सामने से जो रोड गली गुजर रही है, उसको ठेकेदार ने बंद कर दिया है। वहां मिट्टी भर दी है। रोड गली के मैनहोल पर लगने वाली सीमेंटेड जाली को उखाड़कर दूसरी जगह फेंक दिया है। जब भी बारिश आती है तो पानी की निकासी नहीं हो पाती है। पानी सड़क पर ही जमा रहता है।



वर्जन::
सेक्टर-2, 4, 21 और 25 की सीबीटी पाइप लाइन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जल्द ही इन पर काम शुरू कर दिया जाएगा। 15 दिन में सभी की मरम्मत करा दी जाएगी। - मनोज अहलावत, एसडीओ नगर निगम पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed