फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Causeway will save phase five from waterlogging

फेज-पांच को जलभराव से बचाएगा कॉजवे

Mon, 30 May 2022 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Causeway will save phase five from waterlogging
मोहाली। फेज-पांच में बरसात के दिनों में अब जलभराव की दिक्कत पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। नगर निगम ने इस समस्या का स्थायी हल निकालने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इसके तहत अब फेज-पांच गुरुद्वारा साहिब के पास से गुजरने वाली सड़क पर कॉजवे बनाने की दिशा में काम शुरू किया है। उम्मीद है कि जल्दी ही यह काम पूरा कर लिया जाएग। इसके बाद फेज-पांच का पानी आसानी से आगे निकल जाएगा। मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर काम का जायजा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फेज-पांच में बरसात के दिनों में जब तेज बारिश होती है तो इस तरह की दिक्कत आती है। कई बार तो लोगों के घरों में जलभराव हो चुका है। इसके बाद नगर निगम व गमाडा कई विकल्पों पर काम कर चुके हैं। कुछ हद तक इस चीज को काबू करने में सफलता भी मिली लेकिन फिर भी दिक्कत आ जाती है। फेज-पांच का यह एरिया अन्य इलाकों से नीचा है। ऐसे में पानी आसानी से आगे नहीं निकल पाता है। हालांकि पहले यहां पर नाला भी बनाया गया था। इसके बाद एक नई ड्रेनेज लाइन भी डाली गई थी लेकिन फिर भी इस दिशा में काम शुरू नहीं हो पाया। वहीं अब नगर निगम ने इस दिशा में कदम उठाया।
विज्ञापन

डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि कुछ साल पहले तक फेज-3बी2 में बरसाती मौसम भारी समस्या आती थी लेकिन अब यह समस्या दूर हो चुुकी है। इसके अलावा कई अन्य इलाकों में भी इस तरह के कदम उठा जा रहे हैं। इस मौके पर पार्षद बलजीत कौर ने कहा कि कॉजवे का निर्माण होने से इलाके के लोगों को काफी फायदा होगा। तेज बारिश होने पर भी लोग आराम से सो पाएंगे। इसके अलावा वार्ड के अन्य काम भी पूरे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस इलाके में ही है डीसी की सरकारी रिहायश
फेज-पांच वीआईपी इलाकों में शुमार है। डीसी, नगर निगम के कमिश्नर व पंजाब पुलिस के कई सीनियर अधिकारी व नामी व्यापारी इसमें रहते हैं। इसके अलावा कई नामी स्कूल हैं। इस कारण इलाके की लोकेशन भी अहम है। चंडीगढ़ व मोहाली के सारे दफ्तर बिल्कुल पास स्थित है। ऐेसे में इस इलाके को गंभीरता से लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed