फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Caught 6 quintal 80 kg adulterated paneer and buried it in the dumping ground

पकड़ा गया 6 क्विंटल 80 किलो मिलावटी पनीर डंपिंग ग्राउंड में गड्ढा कर दबाया

Tue, 03 Aug 2021 02:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Caught 6 quintal 80 kg adulterated paneer and buried it in the dumping ground
मोहाली। बलौंगी पुलिस और सेहत विभाग की ज्वाइंट टीम की ओर से गत शुक्रवार को पकड़े गए 6 क्विटंल 80 किलो मिलावटी पनीर के सैंपल फेल गए थे। इसके बाद सोमवार को उक्त टीमों ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 स्थित डंपिंग ग्राउंड में मिलावटी पनीर को नष्ट करवा दिया है। इस दौरान एक गड्ढा खोदकर पूरे पनीर को दबा दिया गया। अतिरिक्त फूड सेफ्टी अधिकारी नवप्रीत सिंह की अगुवाई में पुलिस की मौजूदगी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इस मौके पर नवप्रीत सिंह ने बताया कि भविष्य में भी मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह खाने पीने की चीजों से समझौता न करें। अगर किसी इलाके में घटिया सामान या मिलावटी पनीर बिक रहा है तो इस बारे में सेहत विभाग को तुरंत सूचित करें।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पनीर की जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि उसे तैयार करने में रिफाइंड तेल और अन्य चीजों का इस्तेमाल किया गया था। जो कि सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। ऐसी चीजों के खाने से कई तरह के रोग लोगों को लग सकते हैं। बलौंगी थाने के प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस की तरफ से तीन और लोगों को नामजद किया गया है। इनकी पहचान साहिल, संजीव और राम मेहर निवासी कैथल, हरियाणा के रूप में हुई है। इनमें एक पनीर वाली कंपनी का मालिक भी है। इससे पहले भी आरोपियों पर धोखाधड़ी और फूड संड सेफ्टी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि सेहत विभाग और बलौंगी पुलिस की टीम ने शुक्रवार को एक अंतर्राज्यीय मिलावटी पनीर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस दौरान दो आरोपियों प्रवीन कुमार गांव सजूूमां थाना कलैत जिला कैथल और अंकुश निवासी शेरूखेड़ी थाना तीतराम जिला कैथल हरियाणा को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वह कैथल हरियाणा की एक डेयरी से पनीर लाकर यहां बेचते थे। इसके बाद तीन और लोगों को नामजद किया गया था। पता चला था कि साहिल पहले ही गिरफ्तार किए गए आरोपी अंकुश का भाई है। वहीं, सभी आरोपी आपसी रिश्तेदारी में है। सूत्रों से पता चला है कि वह काफी समय से इस कारोबार में लगे थे और एक बार पहले भी उन पर कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed