फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered against unknown for kidnapping minor girl

नाबालिग लड़की अगवा करने के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज

Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Case registered against unknown for kidnapping minor girl
मोहाली। एक नाबालिग लड़की को अगवा करने के आरोप में मटौर थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। ऐसे में वह अपने भाई के साथ रहने लगी थी। उसकी बेटी 10वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। 11 मार्च की शाम करीब 7 बजे वह बिना बताए ही घर से कहीं चली गई है। उन्होंने अपने स्तर पर बेटी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसी बीच उन्हें किसी ने बताया कि कोई युवक उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है और जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed