फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered against three accused in the fraud case of 50 lakhs in Mohali

50 लाख की धोखाधड़ी के मामले में तीन पर केस दर्ज

Tue, 18 Jan 2022 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three accused in the fraud case of 50 lakhs in Mohali
मोहाली। सोहाना थाने की पुलिस ने कोठी की खरीदो-फरोख्त से जुड़ी 50 लाख की ठगी के आरोप में तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान संपूर्ण सिंह, रजिंदर कुमार और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इस मामले में सेक्टर-70 निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी की खरीदो-फरोख्त का काम करते हैं और उनका दफ्तर सेक्टर-82 में है। उन्होंने कहा कि सितंबर, 2021 को उनके पास उक्त तीनों आरोपी आए थे और उन्होंने कहा था कि उन्हें पंचकूला में स्थित एक कोठी का सौदा करना है। इस दौरान वह उक्त लोगों की बातों में आ गए और उनके साथ उन्होंने कोठी का सौदा कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने तीनों को 50 लाख रुपये बयाना के रूप में उन्हें दे दिए। इसके बाद तीनों आरोपी उनके साथ जिस कोठी का सौदा किया था उसकी रजिस्ट्री करवाने के लिए टाल मटोल करते रहे। इस पर अशोक ने तीनों से बयाने के 50 लाख रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने नहीं दिए। इसके बाद उन्होंने परेशान होकर तीनों आरोपियों के खिलाफ एसएसपी मोहाली को शिकायत दी। इस पर एसएसपी ने इस मामले की पड़ताल स्पेशल ब्रांच और अपराध शाखा के डीएसपी को दी। इसके बाद डीएसपी की ओर से इस मामले में जांच पड़ताल करके तीनों आरोपियोें के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed