फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered against the accused in a sacrilege case after two years

Mohali News: बेअदबी के एक मामले में दो साल बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 03 May 2024 05:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Case registered against the accused in a sacrilege case after two years
मोहाली। बेअदबी के एक मामले में दो साल बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला गांव चोल्टा खुर्द में कब्रिस्तान की दीवार तोड़ने और कब्र उखाड़कर रास्ता बनाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ है। आरोपियों की पहचान गांव चोल्टा खुर्द निवासी लाली खान और सोणा खान के रूप में हुई है।। इनके खिलाफ हानिफ खान और जमील खान ने एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता हानिफ खान ने बताया कि उक्त आरोपियों ने कब्रिस्तान पर कब्जा करने की नियत से कब्र उखाड़ दी थी जिससे गांव में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों का भावनाओं को ठेस पहुंची थी। हानिफ खान ने बताया कि उन्होंने इंसाफ पाने के लिए काफी लंबी लड़ाई लड़ी है। दो साल बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

हानिफ खान ने बताया कि गांव चोल्टा खुर्द में मुस्लिम समुदाय के करीब 25 परिवार हैं। 8 मार्च 2022 को लाली खान व उसके साथ सोणा खान ने कब्रिस्तान पर कब्जा करने की नियत से उसकी दीवार तोड़ दी थी। साथ ही कब्रिस्तान में रास्ता बनाने के लिए जमीन समतल की थी और इसके लिए उन्होंने कब्रें उखाड़ दी थी। उनकी इस हरकत से मुस्लिम परिवार की भावनाओं को ठेस पहुंची थी। लाली खान राज मिस्त्री का काम करता है। उसने यह सबकुछ सोची समझी साजिश के तहत किया था। उन्होंने शिकायत पुलिस को की थी। इसके बाद मौके पर डीएसपी व एसएचओ पहुंचे थे, लेकिन केस दर्ज करने में दो साल लगा दिए। बाद में उन्होंने एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी। अब दो साल बाद सदर खरड़ पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बेअदबी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed