फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered against Karinde for stealing cash from shop

दुकान से नकदी चोरी में कारिंदे पर मामला दर्ज

Thu, 30 Dec 2021 02:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Case registered against Karinde for stealing cash from shop
जीरकपुर। पुलिस ने अंबाला हाईवे पर अनुपम स्वीट्स एंड फास्ट फूड दुकान के मालिक की शिकायत पर उनकी दुकान से नकदी चोरी करने के आरोप में एक कारिंदे के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान भगवंत सिंह पुत्र करम सिंह निवासी अलमोड़ा उतराखंड के रूप में हुई है। नकदी चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इससे चोरी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई रमेश लाल ने बताया कि दुकान मालिक किरपाल सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी न्यू डिफेंस कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनकी दुकान पर काफी वर्कर काम करते हैं। इनमें भगवंत सिंह पिछले 6 साल से काम कर रहा है और वह उस पर पूरा भरोसा करते हैं। जब भी वह कहीं बाहर जाते हैं तो दुकान के गले की चाबियां उसको दे जाते थे। कुछ दिनों से उनको रोजाना होने वाली दुकान की सेल में गड़बड़ लग रही थी। लेकिल कभी भी उस पर शक नहीं किया।
विज्ञापन

किरपाल सिंह ने बताया कि 13 दिसंबर को वह काम से बाहर गए थे और सीसीटीवी कैमरा नीचे गल्ले की ओर कर दिया था। इसके बाद जब वापस आकर सीसीटीवी की फुटेज चेक की तो उनका कारिंदा भगवंत सिंह ग्राहकों से पैसे लेते हुए कुछ नोट अपनी जेब में डाल रहा था। जब उसने अन्य पुरानी फुटेज चेक की तो पता लगा कि वह यह काम काफी लंबे समय से कर रहा है। इसके बाद जब उसको इस बारे में कहा तो वह गुस्से में आकर दुकान छोड़कर भाग गया। उसके किसी साथी ने फोन किया कि आपके पैसे वापस कर देगा। लेकिन वह पैसे वापस नहीं कर रहा है। पुलिस ने आरोपी नौकर भगवंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed