{"_id":"662522ad41462ff8970b777e","slug":"case-registered-against-former-secretary-of-society-on-charges-of-scam-of-rs-617-crore-mohali-news-c-71-1-mli1004-113926-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 6.17 करोड़ के घपले के आरोप में सोसाइटी के पूर्व सचिव पर केस दर्ज\nबहुमंतवी खेतीबाड़ी सहकारी सभा लिमिटेड सोसाइटी की ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 6.17 करोड़ के घपले के आरोप में सोसाइटी के पूर्व सचिव पर केस दर्ज बहुमंतवी खेतीबाड़ी सहकारी सभा लिमिटेड सोसाइटी की ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा
Sun, 21 Apr 2024 07:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sun, 21 Apr 2024 07:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। दि इयाली खुर्द बहुमंतवी खेतीबाड़ी सहकारी सभा लिमिटेड सोसाइटी में 6.17 करोड़ रुपये का घपला सामने आया है। एक ऑडिट रिपोर्ट में इस घपले का खुलासा हुआ, जिसके बाद सोसाइटी के प्रधान ने एआईजी स्टेट क्राइम को मामले की शिकायत दी। मामले की जांच के बाद सोसायटी के पूर्व सचिव के खिलाफ मोहाली फेज-4 स्टेट क्राइम थाने में आईपीसी की धारा 408 (नौकरी पर होते हुए संपत्ति के संबंध में आपराधिक विश्वासघात करना) के तहत मामला दर्ज किया है। मामला बहुमंतवी खेतीबाड़ी सहकारी सभा इयाली खुर्द लिमिटेड (पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी) लुधियाना के प्रधान जगजीत सिंह के बयान पर सुखपाल सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ है।
स्टेट क्राइम पुलिस को दी शिकायत में जगजीत सिंह ने बताया कि जिला लुधियाना में पड़ते गांव इयाली खुर्द में बहुमंतवी खेतीबाड़ी सहकारी सभा लिमिटेड नाम से सोसाइटी है, जिसके वह प्रधान हैं। इस सोसायटी का वर्ष 2012-22 का स्पेशल ऑडिट करवाया गया। ऑडिट रिपोर्ट में सोसाइटी में 6 करोड़ 17 लाख 81 हजार 932.61 रुपये का घपला पाया गया। वह संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस संंबंध में कई बार शिकायत दे चुके हैं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्हें इस दौरान कई मानसिक व वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में जांच स्टेट क्राइम पुलिस को सौंपी गई। स्टेट क्राइम पुलिस ने जांच में 1 अप्रैल 2012 से लेकर 30 मार्च 2022 तक ऑडिट इंस्पेक्टरों के बयान दर्ज किए व रिकार्ड खंगाला। जांच में पाया कि सोसाइटी के पूर्व सचिव सुखपाल सिंह ने वर्ष 2012 से 2022 तक कुल 6 करोड़ 17 लाख 81 हजार 932.61 रुपये का गबन किया है। बाद में स्टेट क्राइम ने सुखपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया।