फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered against 48 colonizers who cut fifteen illegal colonies, police took action

पंद्रह अवैध कॉलोनियां काटने वाले 48 कॉलोनाइजर के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने की कार्रवाई

Thu, 15 Jul 2021 02:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 48 colonizers who cut fifteen illegal colonies, police took action
मोहाली। गैर कानूनी तरीके से खेतीबाड़ी की जमीन में कॉलोनियां काटने वाले कॉलोनाइजर पर पुलिस ने आखिर शिकंजा कस दिया है। बुधवार को 15 कॉलोनियां काटने वाले 48 कालोनाइजर पर पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ है उन्होंने 12 कॉलोनियां झांमपुर, दो बहलोलपुर और एक बड़माजरा में काटी थी। आरोपियों में चंडीगढ़, पंचकूला, बलौंगी, झांमपुर, बहलोलपुर के रहने वाले हैं। खास बात यह है कि इस कारोबार में महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों पर पंजाब प्रॉपर्टी एक्ट की धारा 5 और 36 (1) के तहत बलौंगी थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपी जल्द ही काबू कर लिए जाएंगे और किसी को माफ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक कोरोना काल में अवैध तरीके से कॉलोनियां काटने के मामले काफी बढ़ गए थे। क्योंकि सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम शुरू हो गया था और इसी चीज का कॉलोनाइजर फायदा उठा रहे थे। हालांकि गमाडा की टीम इस दौरान पूरी तरह सक्रिय थी। गमाडा की टीम लगातार लोगों के अवैध तरीके से किए जा रहे निर्माण गिरा रही थी, लेकिन इसके बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे थे। जिसके बाद गमाडा के एससीए की ओर से शिकायत दी गई। इसके बाद बलौंगी थाने में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

इन 48 कालोनाइजर पर दर्ज हुआ केस
जानकारी के मुुताबिक जिन कालोनाइजर पर केस दर्ज हुआ है, उनमें झांमपुर, बहलोलपुर, चंडीगढ़ धनास, पंचकूला और खरड़ के रहने वाले हैं। इन आरोपियों में मनजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, स्वर्णजीत कौर, मोहम्मद अशरफ, स्वर्ण सिंह, सुखदेव सिंह, मनवीर सिंह, जसपाल सिंह, सुपिंदर सिह, मनजीत कौर, नवरीत कौर , जसकरण सिंह, सुखदेव सिंह, दर्शन सिंह, ब्रिजपाल, मदन सिंह, राजपाल, ओम पाल, लज्जा राम, जसबीर सिंह, राजिंदर सिंह राठौर, सवराती खान, जसबीर सिंह, सलमान, जोगिंदर सिह, हरमनप्रीत सिंह, जगरेशन सिंह, असलम खान, दलजीत सिहं, परमजीत सिंह, महिंदर सिंह ठाकुर, जसप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, सलीम खान, यशपाल, परमिंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, चरनजीत कौर, सौदागर सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरिंदरजीत सिंह, हरसिमरन संधू, कुलवीर सिंह, गुरमेल सिंह, कंवलजीत सिंह और असलम खान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने लगाई थी सीएम से गुहार, पुलिस आई हरकत में
रविवार को सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी सेक्टर-117 में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए पहुंचे हुए थे। उस दौरान उन्होंने मंच से कहा था कि मोहाली, खरड़, कुराली, न्यू चंडीगढ़ में रियल एस्टेट माफिया सक्रिय हो गया है। जो लोगों को ठग रहा है। ऐसे में उक्त लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, अवैैध कालोनियां के काटने संबंधी मामले को गंभीरता से उठाया जा रहा है। गमाडा के एसडीओ हरप्रीत सिंह ने कहा उनकी टीम सक्रिय है। आने वाले समय में और केस दर्ज करवाए जाएंगे।
जिन लोगों से हुई ठगी, उनका क्या होगा
जानकारी के मुुताबिक फर्जी कालोनियां काटने वाले लोगों ने सभी प्लॉट बाहरी राज्यों जैसे कि हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, जम्मू कश्मीर के लोगों को बेचे हुए हैं। इतना ही नहीं उत्तराखंड के कई लोगों ने भी इस एरिया में संपत्ति बनाई थी। अधिकतर लोगों ने बैंकों से लोन लेकर निर्माण किया था। जिसे गमाडा ने अब तोड़ दिया है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर उनके साथ क्या हुआ है।

चार माह में गिराए 400 से ज्यादा अवैध निर्माण
गमाडा की टीम कोरोना काल में भी पूरी तरह सक्रिय रही। इस दौरान चार महीने में करीब 400 अवैध निर्माण गिराए गए। इसमें लोगों ने दुकानें, मकान और शोरूम बना रखे थे। गमाडा के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने लोगों को कई बार समझाया कि वह अवैध निर्माण न करें। लेकिन इसके बाद भी वह बाज नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed