{"_id":"6019b8378ebc3e4d3a712214","slug":"case-filed-against-two-youths-for-misdemeanor-by-tricking-a-minor-into-marriage-mohali-news-pkl4026916113","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, दो युवकों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, दो युवकों पर केस
विज्ञापन
जीरकपुर। थाना जीरकपुर पुलिस ने नजदीकी गांव अड्डा झुग्गियां के एक युवक और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई हरदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां की शिकायत के मुताबिक 24 जनवरी को रणदीप सिंह उर्फ दीप निवासी अड्डा झुंगिया उनकी 15 वर्षीय बेटी को बहला फुसला कर ले गया था। इसी दिन शाम को लड़की ने फोन पर मां को बताया कि वह अब घर नहीं आएगी और उक्त युवक के साथ शादी करवाएगी।
इसके बाद परिवार ने अपने स्तर पर लड़की की तलाश की तो 31 जनवरी को वह झुरहेड़ी स्थित एक होटल में मिल गई। यहां लड़की ने अपने परिवार को बताया कि 24 जनवरी की सुबह 11 बजे रणदीप सिंह उर्फ दीप उसको शादी का झांसा देकर घर से भगाकर होटल ले आया था। यहां पर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसी दिन होटल में छोड़कर फरार हो गया। 25 जनवरी को युवक के दोस्त सन्नी ने जो कि इसी होटल में काम करता था ने भी उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह भी फरार चल रहा है।
जांच अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां के बयान पर आरोपी रणदीप सिंह उर्फ दीप को काबू कर लिया गया है। जबकि दूसरा आरोपी सन्नी फरार है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की चंडीगढ़ की रहने वाली है और उसके परिवार की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने भी इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है।