फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against three for blackmailing

ब्लैकमेल करने पर तीन के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 20 Oct 2020 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three for blackmailing
जीरकपुर। सीरियल में काम दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जीरकपुर के एक होटल में नशीली चीज पिला कर दुष्कर्म करने के मामले की आरोपी सुनील की पत्नी की शिकायत पर एसपी देहात रवजोत कौर ग्रेवाल ने जांच की। इसकी रिपोर्ट सोमवार को एसएसपी मोहाली सतिंद्र सिंह को सौंपी गई।
विज्ञापन

रिपोर्ट में उन्होंने जहां आरोपी सुनील को बेकसूर ठहराया है। वहीं उन्होंने इस मामले में पुलिस की लापरवाही की बात भी कही है। रवजोत कौर ग्रेवाल ने कहा कि जांच में सामने आया कि केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच सही ढंग से नहीं की गई। होटल की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से एफआईआर नहीं मिलती है। शिकायतकर्ता को कोई नशीली चीज पिलाई नहीं पिलाई गई है। बल्कि सुनील को साजिश के तहत फंसाया गया है। उसके बेगुनाह होने संबंधी रिपोर्ट अदालत में पेश की गई।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने सुनील की पत्नी से संपर्क किया कि वह महिला के साथ उनका फैसला करवा देंगे जिसके बाद उनके पति जेल से छूट जाएंगे। इसके बदले पैसों की मांग की गई। सुनील के परिवार ने एक बैंक खाते में पौने तीन लाख रुपये जमा भी करवा दिए। यह पैसे बलौंगी निवासी महिला गुरप्रीत कौर पत्नी लखविंद्र सिंह के खाते में जमा हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखविंद्र ने बताया कि यह पैसे उसने अपने एक साथी प्रीतपाल सिंह के कहने पर अपनी पत्नी के खाते में जमा करवाए हैं। उक्त लोगों ने परिवार को ब्लैकमेल किया था, जिसके चलते पुलिस ने नए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह गिल की शिकायत पर महिला के पति लखविंद्र सिंह, उसके एक साथी अमित सिंह निवासी बलौंगी व प्रीतपाल सिंह निवासी लुधियाना के खिलाफ केस दर्ज कर लखविंद्र सिंह व अमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है।
रवजोत कौर ग्रेवाल ने कहा कि इस वारदात की योजना आरोपी प्रीतपाल सिंह ने बनाई थी जो फरार चल रहा है। उसके खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों में से सुनील कुमार को गिरफ्तार किया था जबकि दिनेश कुमार फरार चल रहा था। एसएसपी मोहाली सतिंद्र सिंह को सुनील कुमार की पत्नी ने शिकायत देकर आरोप लगाया था कि इस मामले में उसके पति को फंसाया गया था व पीड़ित महिला उसको ब्लैकमेल कर रही है। मामले को निपटाने के लिए कुछ लोगों ने उससे पैसे भी ऐंठे हैं। उन्होंने पौने तीन लाख रुपये की तीन इंट्री के सबूत भी पेश किए।

मुंबई में है दिनेश का होटल
पुलिस जांच में सामने आया कि दिनेश कुमार का मुंबई में होटल है। वह जीरकपुर व हिमाचल में होटल लेने के लिए प्रीतपाल के संपर्क आया था। उसने दिनेश को यहां पर होटल दिखाने के लिए बुलाया था। जो अपने साथ अपने दोस्त सुनील को लेकर आया था। इसके बाद यहां पर उनके ऊपर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed