फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against ten cattle owners who committed felony on the strictness of the health minister

सेहत मंत्री की सख्ती पर गुंडागर्दी करने वाले दस पशु मालिकों पर केस दर्ज

Sun, 06 Sep 2020 02:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Case filed against ten cattle owners who committed felony on the strictness of the health minister
मोहाली। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पकड़े गए लावारिस पशुओं को जबरदस्ती छुड़ाने के मामले में सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिंद्धू के आदेश पर पुलिस ने गुंडागर्दी करने वाले 10 पशु मालिकों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पब्लिक प्रापर्टी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों दलबीर सिंह, महिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, जीता, अवतार सिंह, वरिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह हरमीत सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और हरदीप सिंह निवासी गांव मटौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। डीएसपी सिटी-1 गुरशेर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस की ओर से अगली कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला करीब तीन दिन पहले का है। जब नगर निगम की टीम सूचना मिलने पर लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए सेक्टर-71 गई थी। इस दौरान जब टीम ने पशु पकड़ने शुरू किए थे। इसी बीच टीम जब टीम पशुओं को पकड़ रही थी तो उसी दौरान कुछ पशु मालिक वहां आ गए और आते ही नगर निगम की टीम से उलझ गए और उन्होंने निगम की टीम से कुछ पशुओं को छुड़ाया। इसी बीच गांव के भी कुछ लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने इस संबंधी तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच रात को लोगों ने सेक्टर-70 मटौर में करीब सौ लावारिस पशुओं को पकड़ लिया और साथ ही वहां पर बने खुले वाड़े में उन्हें रोक दिया। तभी देर रात पशु मालिक भी वहां पर पहुंच गए थे। इसके बाद वह पशुओं को वहां से छुड़ाकर ले गए थे। जिसके बाद यह मामला पूरी तरह से तूल पकड़ गया था। मटौर गांव के लोगों ने शुक्रवार को इलाके में धरना तक दिया था।
इसके बाद मौके पर सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू पहुंच गए थे और उन्होंने निगम कमिश्नर और डीएसपी सिटी-1 को मौके पर बुलाया था। इसके साथ ही विश्वास दिलाया था कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद इस दिशा में कार्रवाई हुई है।

बता दें कि इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी शहर की सड़कों पर लावारिस पशु छोड़ने वाले मालिकों पर केस दर्ज हो चुके हैं। लेकिन किसी की गिरफ्तारी तक नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed