फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against husband for assaulting wife

मोहाली: पत्नी से मारपीट में पति के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 15 Feb 2023 01:57 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Wed, 15 Feb 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Case filed against husband for assaulting wife
पत्नी से मारपीट पर पति के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

मोहाली। गृह क्लेश के चलते दंपती में झगड़ा हो गया। इसमें घायल पत्नी ने अपने पति के खिलाफ फेज-8 थाने में मारपीट का केस दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता शालिनी बतरा निवासी सेक्टर-69 ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी 2001 में विकास बत्रा के साथ हुई थी। 2005 में उनका झगड़ा हुआ और वह एक ही घर में अलग-अलग कमरों में रहने लगे। कुछ दिन पहले ही उनका बेटा त्रिदमन बतरा (जो अमेरिका में पढ़ता है) आया था। वह अपने बेटे को मिलने के लिए उसके कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। थोड़ी देर बाद कमरे से उसका पति निकला और उसे जोर से धक्का दिया। उसके मुंह पर मुक्के मारे, इस कारण वह जमीन पर गिर गई और उसके सिर पर चोट लग गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में उसने अपने पति के खिलाफ शिकायत दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed