फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against gangster Goldy Brar for demanding extortion money of Rs 2 crore from businessman

Mohali News: बिजनेसमैन से दो करोड़ की मांगी रंगदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 18 Sep 2024 07:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Case filed against gangster Goldy Brar for demanding extortion money of Rs 2 crore from businessman
एक मेडिकल फैक्टरी के मालिक को धंधे में हिस्सेदार बनाने की भी मिली धमकी
विज्ञापन


एक दिन पहले पंजाबी सिंगर आरनेत से भी गैंगस्टर ने मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। मेडिकल फैक्टरी के मालिक को धंधे में हिस्सेदार बनाने व एक बिजनेसमैन से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ मोहाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह मामला सोहाना थाने में दर्ज किया गया है। सेक्टर-91 के रहने वाले मोहित ग्रोवर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। मोहित के बयान पर बीएनएस की धारा 308 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गोल्डी बराड़ एक कुख्यात गैंगस्टर हैं और इस समय विदेश में है।

पुलिस को दिए बयान में 27 वर्षीय मोहित ग्रोवर ने बताया कि उसकी मेडिकल फैक्टरी है। 18 जून को करीब 3 बजे उसे एक विदेशी नंबर से उसके फोन पर व्हाट्सएप्प कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वह गोल्डी बराड़ बोल रहा है। उसने कहा कि वह अपने बिजनेस में उसका हिस्सा डाले। अगर उसे किसी चीज या बाउंसरों की जरूरत है तो वह उसे मुहैया करवा देगा। मोहित ने फोन काट दिया और इसके बाद वह उसे 10-15 बार लगातार उसी विदेशी नंबर से फोन आते रहे। दोबारा फोन उठाने पर उसने कहा कि पुलिस रिपोर्ट नहीं करनी अगर की तो तेरा नुकसान कर देगा और तेरे परिवार को भी भारी नुकसान सहना पड़ेगा। इसके बाद उसने वह नंबर ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन


इसी तरह प्रॉपर्टी डीलर बसंत सिंह निवासी सेक्टर-78 मोहाली को भी मोबाइल पर विदेशी नंबर से फोन आया और गैंगस्टर ने उससे 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। दोनों ने सोहाना पुलिस को अलग-अलग शिकायतें दी हैं, जिसके बाद पुलिस ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले पंजाबी सिंगर आरनेत को आई थी धमकी

पंजाबी सिंगर आरनेत से भी एक दिन पहले गैंगस्टर ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। उसे अलग-अलग विदेशी नंबरों से फोन आ रहा था। रंगदारी मांगने वाले कभी लॉरेंस तो कभी रिंदा का नाम लेकर रंगदारी मांग रहे थे। आरनेत इस समय दुबई में हैं लेकिन उनके मैनेजर राजिंदर पाल ने रंगदारी की कॉल आने की शिकायत पुलिस को दी है। मोहाली की साइबर टीम ने जांच शुरू कर दी है। जिन विदेशी नंबरों से फोन आए हैं उनका रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed