फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against four for surrounding and beating a businessman, snatching gold chain and breaking iPhone 15

Mohali News: व्यापारी को घेरकर पीटने, सोने की चेन छीनने और आईफोन 15 तोड़ने पर चार पर केस दर्ज

Tue, 17 Jun 2025 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four for surrounding and beating a businessman, snatching gold chain and breaking iPhone 15
जीरकपुर। पुलिस ने कुरुक्षेत्र निवासी एक व्यापारी की शिकायत पर उसको घेरकर पीटने, आईफोन 15 तोड़ने और चार तौले सोने की चेन छीनकर ले जाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 324(4), 351(2) व 3(5) के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस को दी शिकायत में वैभव अरोड़ा निवासी सेक्टर-7 अर्बन एस्टेट थाना थानेश्वर जिला कुरुक्षेत्र ने बताया की वह एक व्यापारी हैं। दो दिन पहले अपनी हरियाणा नंबर की कार में सवार होकर डेराबस्सी से जीरकपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह डेराबस्सी फ्लाईओवर पर चढ़ा तो दो मोटरसाइकल और एक लाल कलर की एक्टिवा पर सवार चार लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। उनको देखकर वह घबरा गया और अपनी गाड़ी भगा ली लेकिन जैसे हो वह जीरकपुर मेट्रो मॉल के पास पहुंचा तो आरोपियों ने उसको घेर लिया। इसके बाद आरोपियों में से एक ने क्रिकेट के बैट से उसकी कार के साइड वाले शीशे तोड़ दिए। इसके बाद सभी हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया और आईफोन 15 भी तोड़ दिया। इसके बाद सभी आरोपी धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed