फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cart full of tourists overturns in Chhatbir Zoo, major accident averted

Mohali News: छतबीड़ चिड़ियाघर में पर्यटकों से भरी कार्ट पलटी, बड़ा हादसा बचा

Mon, 03 Feb 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Cart full of tourists overturns in Chhatbir Zoo, major accident averted
जीरकपुर। छतबीड़ चिड़ियाघर में रविवार को शाम करीब पौने चार बजे पर्यटकों से भरी कार्ट (फेरी) पलट गई। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है और बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि इस हादसे में दो बजुर्गों को हल्की चोटें आई हैं। इनका गांव छतबीड़ में एक निजी अस्पताल में इलाज करवाने के बाद उनसे लिखित शिकायत लेकर जू प्रबंधकों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार इस कार्ट में पर्यटक तीन परिवारों के 24 सदस्य बैठे थे। इनमें बच्चे बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल थी। इनमें से दो बजुर्गों को हलकी चोटें आई हैं। जू प्रबंधकों ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब दो बच्चे खेलते हुए अचानक सड़क पर फैरी के सामने आ गए तो उन्हें बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। वहीं, इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि फैरी का चालक मोबाइल फोन चला रहा था, इसलिए यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed