फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Careless negligence..the glass fell on the head of the woman at the railway station, the head cracked

जानेलवा लापरवाही..रेलवे स्टेशन पर महिला के सिर पर गिरा शीशा, सिर फटा

Wed, 25 Dec 2019 01:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Careless negligence..the glass fell on the head of the woman at the railway station, the head cracked
चंडीगढ़(जीरकपुर)। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात करीब दस बजे एक महिला के सिर पर अचानक एंट्री गेट का शीशा टूटकर गिर गया। महिला का सिर फटने से वह लहूलुहान हो गई। इस दौरान अफरातफरी मच गई। ड्यूटी पर तैनात रेलवे अधिकारियों ने एंबुलेंस को कॉल कर मौके पर बुलाया और महिला को चंडीगढ सेक्टर 32 के जीएमसीएच में दाखिल करवाया। यहां देर रात एक बजे तक महिला का उपचार चल रहा था। महिला कौन थी, कहां की रहने वाली थी, उसे कहां जाना था, इसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

अपनी कमी छुपाने के लिए मौके से निजी कंपनी ने शीशा हटाया
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर की तरफ एंट्री गेट पर जहां का शीशा टूटा है, वहां पहले भी एक शीशा टूटा हुआ है। मंगलवार को दूसरा शीशा टूटते ही स्टेशन की जिम्मेदारी संभालने वाले निजी कंपनी ने तुरंत टूटे शीशे को वहां से हटवा लिया। ताकि उसकी खामियां उजागर न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed