फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cards of laborers made by camping in the city council office

नगर काउंसिल दफ्तर में शिविर लगाकर बनाए मजदूरों के कार्ड

Sat, 28 May 2022 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Cards of laborers made by camping in the city council office
डेराबस्सी। नगर काउंसिल कार्यालय में मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया गया। इस मौके पर हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर पहुंची टीम ने मजदूरों के फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन किए और उनको भविष्य में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजीकृत मजदूरों को सरकार की ओर से विशेष सुविधाएं दी जाती हैं। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि लेबर इन्फोर्समेंट इंस्पेक्टर के सहयोग से शिविर लगाया गया ताकि जो मजदूर पंजीकृत नहीं हैं उनका पंजीकरण किया जा सके। साथ ही सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं जैसे भविष्य में बच्चों के लिए वजीफा, एलटीसी योजना, बीमा योजना, स्वास्थ्य देखभाल संबंधी योजनाओं जैसी सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के माध्यम से मजदूरों को जल्द ही मजदूर कार्ड जारी किए जाएंगे, जिससे उनकी और उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कार्यकर्ताओं को सरकार की ओर से पंजीकृत मजदूरों को दी जा रही सुविधाओं से अवगत कराया जिससे वे अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर काउंसिल दफ्तर पहुंचने पर हलका विधायक रंधावा का अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर नगर काउंसिल के कार्यवाहक अधिकारी रवनीत सिंह, हूरप्रताप सिंह, तारा चंद भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed