फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car wheels stolen outside the house in Sector-70

Mohali News: सेक्टर-70 में घर के बाहर खड़ी कार के चक्के चोरी

Mon, 17 Jul 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Car wheels stolen outside the house in Sector-70
मोहाली। सेक्टर-70 में घर के बाहर खड़ी कार को ईंटों पर खड़ी कर अगले दो चक्के चोर ले गए। मटौर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार मालिक सुनील कुमार ने बताया कि वह बीबीएमबी में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं। शुक्रवार रात करीब सवा दो बजे कार में दो लोग आए। वे उनकी गाड़ी के दोनों अगले चक्के चुरा कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि इस संबंधी जब वह थाने में शिकायत देने पहुंचे तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही कार का ध्यान सही ढंग से रखने का ज्ञान दे डाला। वहीं, उन्होंने बताया कि इस मामले के 48 घंटे गुजर जाने के बाद भी पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में सुबह करीब साढ़े पांच बजे पता चला। इसके बाद उन्होंने 5:50 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दे दी। इसके दो घंटे बाद जाकर पीसीआर पार्टी मौके पर आई और उन्होंने मटौर थाने में शिकायत देने का कहकर पल्ला झाड़ लिया। वहां शिकायत दी तो केस के जांच अधिकारी मौका देखने आए पर कार से नीचे तक नहीं उतरे। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद उन्होंने खुद ही दो दिन इस मामले के बारे में पता लगाने का प्रयास किया और आस-पास के एरिया से सीसीटीवी फुटेज निकलवाए। इसमें दिखा कि काले रंग की होंडा अमेज कार में आए दो युवकों ने चोरी की है। उन्होंने गाड़ी की दोनों नंबर प्लेट भी छिपाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed