फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car hits Activa, 49-year-old man dies

Mohali News: कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Tue, 16 Jul 2024 06:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Car hits Activa, 49-year-old man dies
मोहाली। डिप्लास्ट चौक के पास एक एक्टिवा चालक व्यक्ति को ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। ऑल्टो की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति को सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 49 वर्षीय राजकुमार निवासी शाहीमाजरा के रूप में हुई है। राजकुमार पंजाब आर्म्ड फोर्स में तैनात था। उसकी बेटी और बेटा कनाडा में रहते हैं। बेटा रविवार रात ही कनाडा से वापस आया है। जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के साले के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि रविवार रात राजकुमार अपनी एक्टिवा पर शाहीमाजरा अपने घर जा रहा था। जब वह डिप्लास्ट चौक के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक ऑल्टो कार ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। कार चालक मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed