{"_id":"65448cd43aee3d9d5001ba8b","slug":"car-crushed-four-year-old-child-in-zirakpur-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: गली में खेल रहे चार साल के मासूम को कार ने कुचला, हादसे के बाद मौके से भागी महिला चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: गली में खेल रहे चार साल के मासूम को कार ने कुचला, हादसे के बाद मौके से भागी महिला चालक
Fri, 03 Nov 2023 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (मोहाली)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:32 AM IST
सार
मृतक बच्चे की पहचान चार वर्षीय प्रिंस के रूप में हुई है। प्रिंस का परिवार मूलरूप से जिला उन्नाव (यूपी) का रहने वाला है। वह अपने पिता वरिंदर कुमार और मां प्रीति के साथ यहां रहता था। वीरवार सुबह वह घर के पास गली में खेल रहा था। इसी बीच एक कार चालक ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन
कार ने बच्चे को कुचला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीरकपुर के पीरमुछल्ला में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक कार चालक ने गली में खेल रहे चार वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि एक राहगीर ने बच्चे को अपनी कार से पंचकूला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक बच्चे की पहचान चार वर्षीय प्रिंस के रूप में हुई है। प्रिंस का परिवार मूलरूप से जिला उन्नाव (यूपी) का रहने वाला है। वह अपने पिता वरिंदर कुमार और मां प्रीति के साथ यहां रहता था। वीरवार सुबह वह घर के पास गली में खेल रहा था। इसी बीच एक कार चालक ने उसे कुचल दिया। बताया जा रहा है कि कार को एक महिला चला रही थी। जहां हादसा हुआ वहां सड़क के एक किनारे गाय बैठी थी जबकि बच्चा दूसरी साइड था। इसी बीच कार सामने से आई और प्रिंस को कुचलते हुए निकल गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Arijit Singh: गायक अरिजीत सिंह कल आएंगे चंडीगढ़, लाइव कंसर्ट को लेकर यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन
कार की एक साइड के दोनों टायर प्रिंस के ऊपर से निकल गए, जिससे उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। आनन-फानन पिता बच्चे को उठाकर अस्पताल ले जाने लगे तो उनकी बाइक का पहिया पंक्चर हो गया, तभी वहां से निकल रहे अनिल कुमार निवासी सेक्टर-20 पंचकूला ने अपनी कार से बच्चे को पंचकूला सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद मामले की सूचना ढकोली पुलिस को दी गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक प्रिंस के शव को पंचकूला सरकारी अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। फिलहाल मामले में पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।