{"_id":"5ff8c63c8ebc3e2e246b19c5","slug":"capacity-of-four-lakhs-for-daily-kovid-vaccination-in-punjab-mohali-news-pkl399997930","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में रोजाना कोविड टीकाकरण के लिए चार लाख की क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में रोजाना कोविड टीकाकरण के लिए चार लाख की क्षमता
विज्ञापन
मोहाली। देश में जब भी कोविड-19 से निजात पाने के लिए टीकाकरण की मुहिम शुरू होगी, तो उसके लिए पंजाब पूरी तरह से तैयार है। राज्य में रोजाना चार लाख लोगों के टीकाकरण करने की क्षमता है। यह बात शुक्रवार को मोहाली में आयोजित कोरोना वैक्सीनेशन के लिए ड्राई रन के पूर्वाभ्यास का जायजा लेने पहुंचे राज्य के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू ने कहीं। उन्होंने कहा कि यह पूर्वाभ्यास पूरे राज्य में कामयाब रहा है। सभी पहलुओं की गंभीरता से समीक्षा की गई है। इसके साथ ही कोविड पोर्टल की कार्यशीलता की निगरानी भी की गई है। सेहत मंत्री ने कहा कि अब तक एक हजार ट्रेनिंग प्राप्त वैक्सीनेटर हमारे पास हैं। प्रति वैक्सीनेटर करीब चार सहयोगी टीम सदस्य के साथ काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि राज्य रोजाना चार लाख टीकाकरण करने के लिए पूरी तरह समर्थ है। उन्होंने साफ किया कि टीका सिर्फ पहले से पंजीकृत लोगों को उनकी सहमति से लगाया जाएगा। टीकाकरण के पहले चरण में राज्य के निजी और सार्वजनिक सेहत सुविधाओं से संबंधित 1.6 लाख सेहत संभाल वर्करों को लगाया जाएगा। इसके बाद यह टीका पुलिस और फ्रंट लाइन कंमाडो, राजस्व अधिकारी ओर अन्य फील्ड के स्टाफ और फिर बुजुर्गों को लगाया जाएगा। इसके साथ ही इस दौरान सह रोगों से पीड़ित लोगों का टीकाकरण होगा।
सेहत मंत्री ने कहा कि वह केंद्रीय सेहत मंत्री के संपर्क में हैं। उन्होंने सभी राज्यों को टीका मुफ्त मुहैया करवाने की वकालत की है। वहीं, पंजाब सरकार ने टीकाकरण की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। जिसके तहत यह कार्रवाई चली है उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को टीका लगाने के बाद तीस मिनट इंतजार करना होगा, ताकि उसे किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए। निर्धारित प्रोग्राम के लिए तैनात माइक्रो प्लान के अनुसार 25 लाभार्थी, पांच सदस्यीय टीकाकरण टीम, एक सुपरवाइजर प्रति सेशन साइट ने हिस्सा लिया, ताकि नियमों के मुताबिक सभी शर्तों को पूरा किया जा सके।