फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Came to the shop on the pretext of drinking tea, two youths kidnapped the child

चाय पीने के बहाने दुकान पर आए, बच्चा अगवा कर ले गए दो युवक

Thu, 26 Aug 2021 02:02 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Came to the shop on the pretext of drinking tea, two youths kidnapped the child
मोहाली। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के खिलाफ नाबालिग बच्चे को अगवा करने का केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता मंजो देवी ने बताया कि उसकी चाय की दुकान है। मंगलवार को उसका विवाहित बेटा अपनी पत्नी के साथ किसी काम के लिए घर से गया हुआ था। जबकि दुकान पर उसका पोता और वह खुद ही मौजूद थी। इसी दौरान दुकान पर मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और उन्होंने चाय बनाने के लिए कहा। इसी बीच मौका पाकर दोनों युवक बच्चे को अगवा करके मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। यह देखकर उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। लेकिन लोगों के यहां जमा होने तक दोनों आरोपी युवक फरार हो चुके थे। पुलिस ने मंजो देवी की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों के खिलाफ अगवा करने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed