फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Came posing as a customer, was caught stealing ghee, handed over to police

Mohali News: ग्राहक बनकर आया घी चोरी करते पकड़ा गया, पुलिस को सौंपा

Thu, 15 Aug 2024 04:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Came posing as a customer, was caught stealing ghee, handed over to police
जीरकपुर। बलटाना की सैनी विहार सोसाइटी में स्थित एक करियाना की दुकान पर ग्राहक बनकर आए एक चोर को दुकानदारों ने घी चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है के पकड़ा गया चोर पिछले चार दिनों से करीब दस किलो घी चोरी कर चूका है, जिसे आज चोरी करते हुए पकड़ लिया गया है। पकड़े गए चोर की पहचान दिनेश कुमार निवासी उचाना हाल निवासी मोलीजागरां चंडीगढ़ के रूप में हुई है। भगवती करियाना स्टोर मालिक संदीप गर्ग ने बताया कि उनकी दुकान में एक चोर बीते चार दिनों से ग्राहक बनकर आ रहा था और अपनी शर्ट के नीचे पैंट में फंसाकर रोजाना एक किलो घी का पैकेट डालकर ले जाता था। उन्होंने जब घी स्टॉक में चैक किया तो दस किलो घी शार्ट आ रहा था। जिसके चलते वह ग्राहकों पर नजर रख रहे थे। बुधवार दोपहर ढाई बजे जब उक्त व्यक्ति दुकान में घुसा और दुकान में घूमकर वापस बिना सामान लिए जाने लगा तो उसको रोक कर तलाशी ली गई तो शर्ट के नीचे पैंट में से घी का पैकेट निकला। उसने पूछताछ में कबूला कि केवल एक बार पहले भी घी चोरी किया था। जिसके बाद चोर को पुलिस के हवाले कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed