फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   By giving lift, took out purse and mobile from the pockets of two numberdar.

Mohali News: लिफ्ट देकर दो नंबरदारों की जेब से निकाले पर्स और मोबाइल

Fri, 28 Jun 2024 07:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
By giving lift, took out purse and mobile from the pockets of two numberdar.
एक नंबरदासर को 15 हजार और दूसरे को दो हजार रुपये की लगाई चपत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। तहसील कांप्लेक्स में लोगों के काम करवाने आ रहे दो नंबरदारों के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। दो अज्ञात बाइक सवार मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर फरार हो गए। उन्होंने सूचना पुलिस को दी है।

जानकारी के अनुसार गांव घोलूमाजरा निवासी लाभ चंद और जगीर सिंह निवासी गांव धनौनी अपने गांव के नंबरदार हैं। लाभ चंद नंबरदार ने बताया कि वह कल डेराबस्सी तहसील से लोगों का काम कर घर जा रहे थे। जब वह तहसील परिसर के बाहर स्थित सेवा केंद्र पर पहुंचे तो दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार आए और बस स्टैंड का रास्ता पूछा और कहा कि वे वहां जा रहे हैं। जिसके बाद नंबरदार भी उसकी मोटरसाइकिल के पीछे बैठ गया। इसके बाद वे उसे डेराबस्सी बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गए। जब उसने अपनी जेब में हाथ डाला तो मोबाइल फोन और पर्स गायब था। उन्होंने बताया कि पर्स में 15 हजार नकद, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। उसने बताया कि यह नकदी उसे किसी को देनी थी। इसके बाद उन्होंने डेराबस्सी पुलिस को शिकायत दी। दूसरा मामला गांव धनोनी के जगीर सिंह नंबरदार के साथ हुआ जब वह अपने गांव जाने के लिए तहसील परिसर से बाहर निकले तो दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार आए और उनसे बनूड़ का रास्ता पूछा और कहा कि वे भी उनके गांव जा रहे हैं। जिसके बाद वह भी उसकी मोटरसाइकिल के पीछे बैठ गया। वह अपने गांव धनौनी में उतर गया और मोटरसाइकिल सवार वहां से भाग निकले। जब वह घर गया तो उसका पर्स और मोबाइल फोन गायब था। उन्होंने बताया कि उनके पर्स में दो हजार की नकदी थी। जिसके बाद उन्होंने डेराबस्सी पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed