{"_id":"639a38ad20121374af023559","slug":"bus-started-from-chandigarh-to-village-jayanti-majri-mohali-news-pkl4713489154","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चंडीगढ़ से गांव जयंती माजरी के लिए चली बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चंडीगढ़ से गांव जयंती माजरी के लिए चली बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुल्लापुर। कंडी इलाके के गांव जयंती माजरी तक सीटीयू की तरफ से एक बस चलाई गई है। बस के चलने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है। बस चलने के बाद गांव पर्छ, स्युंक, जयंती माजरी, गुड़ा, कसौली, भघिण्डी व करोंदेवाला के लोगों को फायदा मिलेगा।
गांव जयंती माजरी में माता का विशाल मंदिर होने के कारण यहां पर भक्तजनों का आना-जाना लगा रहता है। ग्रामीण भी रोजी रोटी के लिए हर रोज चंडीगढ़ आते हैं लेकिन परिवहन की कोई सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। यहां पर पहले सीटीयू की तरफ से बस चलाई गई थी लेकिन इन्हीं कारणों से इसे बंद कर दिया था। ग्रामीणों की सीटीयू एवं पंजाब सरकार से लगातार मांग रही थी कि इलाके में बस को दोबारा से चालू करा जाए। ग्रामीणों की मांग एवं जयंती माता मंदिर में पहुंचने वाले भक्तों की सुविधा को देखते हुए सीटीयू की तरफ से बुधवार से इस बस को दोबारा से चालू कर दिया गया है।
अमर उजाला की तरफ से समय-समय पर ग्रामीणों को परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने संबंधी खबरें छापी गई थीं। पिछले 28 नवंबर को भी अमर उजाला ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और ग्रामीणों को बस सुविधा मुहैया हो गई। यह बस गांव जयंती माजरी में सुबह से लेकर शाम तक छह चक्कर लगाएगी।
विज्ञापन
गांव में आठ चक्कर लगाने की मांग
पूरे ग्राम पंचायत एवं मंदिर कमेटी की तरफ से सीटीयू के अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं। अभी यह बस छह चक्कर लगा रही है लेकिन ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए हमारी मांग है कि यह बस गांव में आठ चक्कर लगाए।
-देश राज, स्थानीय निवासी
बच्चों को पैदल जाना पड़ता है स्कूल
यह बस 7:30 बजे अगर गांव में पहुंच जाती है तो इसका इलाके के विद्यार्थियों को फायदा होगा ताकि वह 8:00 बजे गांव में पहुंच सकें। अभी बच्चो को पैदल जाना पड़ता है।
-मोहनलाल मक्खन, स्थानीय निवासी
बस चलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर
बस चलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इस बस को जयंती माता मंदिर से लेकर सीधे मनसा देवी मंदिर तक जोड़ा जाना चाहिए ताकि भक्तजनों को माता के भक्तों को इसका फायदा मिल सके।
-सोमनाथ सिंह, स्थानीय निवासी