{"_id":"441ec466b4a51a4751ac43dd9c311fc7","slug":"bus-hit-tihapar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस, टिप्पर से टकराई, बड़ा हादसा टला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस, टिप्पर से टकराई, बड़ा हादसा टला
अमर उजाला, रोपड़
Updated Thu, 31 Oct 2013 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोपड़ नंगल मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे गांव अलीपुर के पेट्रोल पंप पर एक टिप्पर और बस हादसा ग्रस्त होने से पेट्रोल पंप का लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
हादसे में बस में सवार सात लोग भी घायल हो गए। गांव अलीपुर के पेट्रोल पंप पर जब एक टिप्पर डीजल डलवाने के लिए मुड़ा तो नंगल से रोपड़ की ओर आ रही एक निजी बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इससे टिप्पर बेकाबू हो गया और वह पेट्रोल पंप की मशीनों पर चढ़ गया। इससे पेट्रोल पंप की तीन डीजल डालने वाली मशीनें टूट गईं। इस हादसे के दौरान पेट्रोल पंप पर लगे बिजली के पोल तथा अन्य उपकरण भी टूट गए।
हादसे के तुरंत बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पर बस और टिप्पर का चालक फरार हो गए। इस हादसे के दौरान बस में सवार सात लोग घायल भी हो गए जिन्हें रोपड़ के सिविल अस्पताल में भरती करवाया गया। पुलिस अधिकारी क्रिशन लाल ने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।