फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Builder defrauds owner by selling two units to different people, siphoning off Rs 30 lakh

Mohali News: बिल्डर ने दो यूनिटें अलग-अलग लोगों को बेचकर की धोखाधड़ी, 30 लाख हड़पे

Sat, 08 Aug 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Builder defrauds owner by selling two units to different people, siphoning off Rs 30 lakh
जीरकपुर। चंडीगढ़ स्क्वायर प्रोजेक्ट में दो कामर्शियल यूनिटों की बिक्री में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मोहाली निवासी गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उसने एक ही यूनिट दो अलग-अलग लोगों को बेचकर 30 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन




शिकायतकर्ता दरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरमीत सिंह ने उसे चंडीगढ़ स्क्वायर की पांचवीं मंजिल पर स्थित दो यूनिटें बेचने का सौदा किया था। यह सौदा 90 लाख रुपये में तय हुआ था। इसके लिए 25 अप्रैल 2025 को समझौता हुआ और 30 लाख रुपये बयाना लिया गया। रजिस्ट्री के लिए 10 नवंबर 2025 की तारीख तय थी, लेकिन गुरमीत सिंह उस दिन नहीं पहुंचा। जांच में सामने आया कि आरोपी ने ये यूनिटें पहले ही पंचकूला निवासी ध्रुव भारद्वाज को बेच दी थीं। ध्रुव भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि गुरमीत सिंह ने 5 सितंबर 2024 को उससे इन्हीं यूनिटों का सौदा किया था। यह सौदा 80 लाख रुपये में हुआ था। उसने ध्रुव भारद्वाज से 25 लाख रुपये बयाना भी लिया था।
विज्ञापन




समझौते के बाद भी रकम नहीं लौटाई

मामले में पहले दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। गुरमीत सिंह ने दरमीत सिंह को 30 लाख रुपये दो किस्तों में लौटाने का लिखित आश्वासन दिया था। हालांकि, तय समय पर यह रकम वापस नहीं की गई। इसके बाद दरमीत सिंह ने दोबारा उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मोहाली की जांच रिपोर्ट में धोखाधड़ी की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed