फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Broken pole of Dhakoli railway gate, gate closed for one and a quarter hour, public worried

Mohali News: ढकोली रेलवे फाटक का टूटा पोल, सवा घंटा फाटक बंद, जनता परेशान

Sat, 15 Feb 2025 12:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Broken pole of Dhakoli railway gate, gate closed for one and a quarter hour, public worried
कार की टक्कर से टूटा फाटक और लगा जाम। संवाद 
जीरकपुर। एक कार की टक्कर लगने से ढकोली रेलवे फाटक टूट गया। जिसके बाद सुबह करीब 10 बजे से लेकर सवा 11 बजे तक ढकोली रेलवे फाटक बंद रहा। इसकी वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। ऐसे में लोग वैकल्पिक रास्ता ढूंढते नजर आए।
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे एक कार चालक ने ढकोली रेलवे फाटक के पोल को टक्कर मार दी थी। जिसके कारण वह पोल टूट गया था। जिसके तुरंत बाद विभाग की ओर से पोल की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। इसके लिए रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया। यहां मरम्मत के बाद करीब सवा 11 बजे फिर से फाटक को खोलकर ट्रैफिक सुचारू किया गया। सवा घंटे तक फाटक बंद रहने के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जल्द से जल्द रेलवे फ्लाईओवर बनाने की मांग की
इस दौरान लोग सरकार से इस रेलवे फाटक पर जल्द से जल्द रेलवे फ्लाईओवर बनाने की मांग करते देखे गए। रेलवे फाटक के दूसरी ओर दर्जनों छोटी बड़ी सोसायटियां हैं। यहां भारी संख्या में पीरमुछल्ला और ढकोली क्षेत्र में लोग रहते हैं जिन्हें प्रति दिन चंडीगढ़, मोहाली, अंबाला पटियाला व लोकल बलटाना व जीरकपुर क्षेत्र की तरफ आना-जाना पड़ता है। लेकिन फाटक ज्यादातर बंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रेलवे फाटक पर अंडर ब्रिज बनाने की योजना जब बनी थी उसे समय नगर परिषद की ओर से रेलवे को अपने हिस्से की राशि भी जमा करवा दी गई थी। लेकिन उसका काम अभी तक शुरू नही हुआ। लेकिन अब प्रशासन द्वारा यहां फ्लाइओवर बनाने की बात कही जा रही है। लोगों की समस्या को देखते हुए यदि यहां फ्लाइओवर या अंडर पास बना दिया जाता है तो फाटक तोड़ने जैसे हादसों से छुटकारा मिल जाएगा।

कोट्स

रेलवे फाटक पर पोल को टक्कर मारकर तोड़ देने वाले कार चालक के खिलाफ आरपीएफ की ओर से रेलवे एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। नियमों के मुताबिक कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-नवीन कुमार, डीसीएम अंबाला डिवीजन, उत्तर रेलवे।



जल्द से जल्द ओवरब्रिज बनना चाहिए

इस रेलवे फाटक पर रेलवे अंडर ब्रिज बनाने की योजना थी पर अब प्रशासन की ओर से इस रेलवे फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की योजना बनाकर रेलवे के उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। जिला प्रशासन को इसके लिए और तेजी दिखानी चाहिए। ओवर ब्रिज के कार्य को शुरू करवाने के लिए रेलवे के उच्च अधिकारियों के साथ बात करनी चाहिए। जिससे रेलवे फाटक के दूसरी तरफ बनी छोटी-बड़ी सोसाइटियों और कॉलोनी के निवासियों को इस तरफ आने-जाने में परेशानी से मुक्ति मिल सके। -कुलभूषण शर्मा, अध्यक्ष यूनिफाइड रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ढकोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed