फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Broke the old one to build new roads, people upset due to stopped work

नई सड़कें बनाने के लिए पुरानी तोड़कर छोड़ी, रुके काम से लोग परेशान

Sat, 15 Jan 2022 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Broke the old one to build new roads, people upset due to stopped work
जीरकपुर। नगर काउंसिल के ठेकेदारों ने आचार संहिता लागू होने से पहले ही शहर की सड़कें बनाने के लिए और सीवरेज लाइनों को डालने के लिए जगह-जगह से पुरानी सड़कें खोदकर छोड़ दी थी। यहां पर काम शुरू तो कर दिया गया था लेकिन पिछले दिनों हुई बरसात के चलते काम बीच में ही रोकना पड़ गया है। इस कारण स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। अब बारिश रुकने के बाद भी काम शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

शहर के मॉडर्न एनक्लेव में भी कुछ दिन से सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। अब लोगों को अपने घरों तक आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल ढकोली-किशनपुरा रोड का भी है। यहां पर डीपीएस स्कूल से लेकर किशनपुरा तक सड़क की हालत इतनी खराब है कि रोजाना कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इस कारण सबसे अधिक दिक्कत ढ़कोली और बलटाना क्षेत्र में बनी हुई है। यहां लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सीवरेज लाइन डालने के बाद बिगड़ी सड़कों की हालत
शहर में कुछ जगहों पर सीवरेज लाइन डालने के बाद सड़कों की हालत खराब हो गई है। इनमें ओल्ड कालका रोड पर स्थित डीपीएस स्कूल से किशनपुरा गांव की ओर जाने वाली सड़क पर जीरकपुर नगर काउंसिल की ओर से सीवरेज लाइन डाली गई थी। इस सड़क के गड्ढों को ठीक से नहीं भरा गया। पाइपलाइन बिछाने के बाद काउंसिल के कर्मचारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया गया। पिछले एक हफ्ते से लगातार हो रही बारिश के चलते इस सड़क पर कीचड़ फैल गया। सीवरेज पाइपों को दबाने के लिए डाली गई मिट्टी पानी से बैठ गई और बाकी मिट्टी कीचड़ बनकर सड़क पर फैली हुई है। इससे सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि यहां से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। सड़क पर गहरे गड्ढों में पानी भर गया है। यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। इस कारण लोगों की गाड़ियां गड्ढों में फंस रही हैं। कई लोगों की गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचा है। यहां के कई लोगों ने जीरकपुर एमसी में इस बारे में शिकायत की है, लेकिन कोई देखने तक नहीं पहुंचा। इस पर लोगों ने खुद ही अपने खर्च पर यहां मिट्टी और पत्थर आदि डालें हैं और सड़क को चलने लायक बना रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को सड़कों की हालत पर ध्यान देेने की जरूरत है। सड़कों की मरम्मत जल्द ठीक की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस इलाके में रहने वाले एसएस नागपाल, सुधीर, हरमेश, परमजीत सिंह और विक्रम सहित अन्य लोगों ने कहा कि जीरकपुर नगर परिषद ने करीब डेढ़ महीने पहले इस सड़क पर सीवरेज लाइन डालने के लिए खुदाई करवाई थी। सीवरेज पाइपें तो डाल दी गई, लेकिन पाइपों को ठीक से दबाकर गड्ढे बंद नहीं किए गए। सड़क को बिना मरम्मत किए ही छोड़ दिया गया है। इसका नतीजा यह हुआ कि बारिश के कारण पूरी मिट्टी कीचड़ में बदल गई और गड्ढों में बारिश का पानी भर गया। अब यहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। कुछ दिनों पहले हुई लगातार बारिश के कारण सड़क की हालत ऐसी हो गई है कि पैर रखने की हिम्मत नहीं हो रही। इस सड़क से काफी संख्या में वाहनों का आना-जाना रहता है। जिन लोगों को एरिया की जानकारी है, वे तो यहां कीचड़ और गड्ढों में फंसने के बजाय दूसरे रास्तों से निकल जाते हैं, लेकिन जो लोग बाहर से इस सड़क से आते हैं वह यहां पर फंस जाते हैं और उनकी गाड़ियां यहां फंसकर क्षतिग्रस्त हो रही हैं। लोगों ने जीरकपुर नगर परिषद के अधिकारियों को इस बारे में शिकायत दी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस सड़क की मरम्मत जल्द ठीक की जानी चाहिए। यहां पर ट्रैफिक तो प्रभावित हो ही रहा है, लोगों की गाड़ियों को भी नुकसान हो रहा है।

मौसम ठीक होते ही शुरू होगी मरम्मत
शहर में कुछ दिन लगातार हुई बारिश के कारण ही इस सड़क की यह हालत हुई है। यहां अभी सीवरेज का काम पूरा ही हुआ था और गड्ढों पर मिट्टी डाली गई थी। लेकिन बारिश ने काम बीच में ही रुकवा दिया, इस कारण यहां पर कीचड़ बना है। यहीं कारण है कि लोगों को यह दिक्कत आ रही है। मौसम ठीक होते ही इस सड़क की जल्द मरम्मत करवा दी जाएगी। - गिरीश वर्मा, ईओ, नगर काउंसिल जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed