फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Broke locks of six shops in one night, cash and expensive cigarettes stole by thieves

एक रात में छह दुकानों के तोड़े ताले, नकदी व महंगी सिगरेट चुराई

Thu, 02 Jan 2020 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Broke locks of six shops in one night, cash and expensive cigarettes stole by thieves
जीरकपुर। जीरकपुर थाना के अन्तर्गत आते इलाके में मंगलवार रात चोरों ने पुलिस गश्त को धत्ता बताते हुए छह दुकानों के ताले तोड़ डाले। इन चोरियों में खास बात यह रही कि चोर इन दुकानों से छह हजार रुपये नकदी समेत वहां से महंगी सिगरेट भी चुरा ले गए।
विज्ञापन

चोर पटियाला रोड पर स्थित सचिन कुमार की करियाना की दुकान के शटर के ताले तोडकर अंदर घुस गए। वहां गल्ले में रखी करीब छह हजार रुपये सहित 4 हजार रुपये कीमत की महंगी सिगरेट भी चुराकर ले गए। इसी तरह, कॉलोनी में स्थित शिव राम की करियाना दुकान के शटर को तोड़कर 2 हजार रुपये व 2 हजार रुपये की महंगी सिगरेट चोरी कर ले गए। वहीं पभात सड़क पर स्थित चावला करियाना स्टोर के मालिक मनोहर लाल की दुकान के भी शटर के ताले तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन सेंटर लॉक नहीं तोड़ पाए। इसके साथ ही स्थित दूसरी दुकान का भी एक ही ताला तोड़ पाए। इसके बाद इसी सड़क पर स्थित 2 अन्य पान की दुकानों के भी ताले तोड़कर दुकानों में पड़ी महंगी सिगरेट चुरा लीं। चोरी की यह वारदात सड़क पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें एक कार में सवार दो युवक चोरी की वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। जीरकपुर थाना पुलिस ने सभी वारदात की जगहों का मौका मुआयना करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed