{"_id":"577d5d004f1c1be42f7f9f90","slug":"bridge-repairs-begin-monday-opened-the-prospect","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुल की मरम्मत शुरू, सोमवार तक खुलने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल की मरम्मत शुरू, सोमवार तक खुलने के आसार
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Thu, 07 Jul 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
लोहिया पुल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर भांखरपुर में पुराने टू-लेन घग्गर पुल पर बुधवार रात से इंजीनियरों की टीम पूरी तरह से मरम्मत काम शुरू कर देगी। अभी तक मरम्मत करने वाली कंपनी कर्मचारी साफ-सफाई करते है। मरम्मत के बाद पुल से वाहनों की आवाजाही सोमवार के बाद ही शुरू होने के आसार हैं। पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट डैमेज होने के कारण रविवार से बड़े वाहनों की आवाजाही उसपर से बंद है। बुधवार को रिपेयर शुरू होने पर इस पुल पर से दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी बंद कर दी गई। इस दौरान हाईवे के दोतरफा राहगीरों के लिए सिंहपुरा से भांखरपुर तक जाम की स्थिति बनी रही।
चंडीगढ़ से अंबाला जाने वालों के लिए टू लेन ब्रिज बंद होने से अब थ्री लेन घग्गर पुल से ही वाहनों की दोतरफा आवाजाही हो रही है। ऐसे में भांखरपुर चौक से सिंहपुरा चौक तक हाईवे स्ट्रेच पार करने में राहगीरों को भारी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। अंबाला की ओर बढ़ रहा ट्रैफिक ही सबसे अधिक जाम का शिकार है। इसमें रोजाना कई एंबुलेंस, वीवीआईपी गाड़ियों, स्कूली बसें समेत सैकड़ों राहगीर कछुआ रफ्तार से आगे बढ़ पा रहे हैं। ट्रैफिक मिसमैनेजमेंट और रिपेयर में हो रहे विलंब के कारण राहगीरों में पुलिस व प्रशासन के प्रति रोष है।
बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने डेराबस्सी से पहले लेहली और मैक-डी चौक से भारी माल वाहनों का रूट डायवर्ट करना शुरू कर दिया। डेराबस्सी ट्रैफिक इंचार्ज कुलविंदर सिंह के अनुसार जाम जैसी स्थिति बेकाबू होने पर मैक-डी चौक से मालवाहक कामर्शियल वाहनों को वाया छत व बनूड़ डायवर्ट किया जा रहा है जो अंबाला हाईवे से लेहली में आकर जुड़ते हैं। इसी प्रकार लेहली से वाया बनूड़ कामर्शियल वाहनों को जीरकपुर भेजा जा रहा है। ट्रैफिक दबाव चरम पर पहुंचने पर ऐसा किया जाने लगा है।
विज्ञापन
दिल्ली से इंजीनियरों की टीम पहुंची डेराबस्सी
फोरलेनिंग कंपनी जीएमआर एक्सप्रेस वेज के कर्मचारी बुधवार शाम तक डैमेज एक्सपेंशन ज्वाइंट को तोड़कर दोनों लेन पर एक्सपेंशन ज्वाइंट भरने की जगह साफ करते रहे। उधर, हाईवेज के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ओसी माथुर के अनुसार जीएमआर की के इंजीनियर्स की टीम साजो सामान के साथ दिल्ली से डेराबस्सी पहुंच चुकी है। बुधवार रात से पूरी तरह से मरम्मत शुरू कर दी जाएगी। उन्हाेंने बताया कि टूटे हिस्से की साफ सफाई के बाद कि रात में एक्सपेंशन ज्वाइंट के टूटे हिस्से में ठोस कंक्रीट भर ली जाएगी। इसके बाद उसकी मजबूती के लिए तीन से चार दिन का समय लग सकता है। मौसम ठीकठाक रहा तो सोमवार तक पुल पर वाहनों की आवाजाही खोल दी जाएगी। अन्यथा एकाध दिन और भी इंतजार करना पड़ सकता है।