फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   BRICS CCI launches new chapter in Zirakpur, China also participates in the program

Mohali News: जीरकपुर में ब्रिक्स सीसीआई ने नए चैप्टर का शुभारंभ, चीन ने भी लिया कार्यक्रम में हिस्सा

Sat, 28 Sep 2024 04:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
BRICS CCI launches new chapter in Zirakpur, China also participates in the program
जीरकपुर। ब्रिक्स चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जीरकपुर में शुक्रवार को अपने चंडीगढ़ चैप्टर का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम ब्रिक्स एवं अन्य देशों के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों, राजनयिकों और प्रमुख हितधारकों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इसी के साथ, ब्रिक्स सीसीआई के भारत में 87 क्षेत्रीय चैप्टर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 6 चैप्टर हो गए हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मंच न केवल बड़े व्यवसायों बल्कि हमारे स्थानीय उद्यमों और युवाओं की भी मदद करेगा, जो हमारी अर्थव्यवस्था का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि चाहे व्यापार हो या टेक्नोलॉजी अथवा सस्टेनेबल सॉल्यूशन्स, इन सभी क्षेत्रों में सहयोग की अनंत संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

इस दौरान ब्रिक्स एवं सम्बद्ध देशों के प्रतिनिधियों, भारत में चीनी दूतावास के काउंसेलर सी वेई, संयुक्त अरब अमीरात दूतावास के वरिष्ठ आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ अहमद अलजनेबी ने व्यापार, तकनीकी और सीईपीए समझौतों जैसे सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर अपनी रुचि जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह आयोजन भारत के ब्रिक्स देशों और नए सहयोगी देशों के साथ नए व्यापारिक आयाम खोलने और उनमें आने वाली मुश्किलों को उद्यमियों के लिए आसान करने के लिए कदम बढ़ाने पर अग्रसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed